
गोंदिया,दि.11सितबंरः- शहर के श्रीनगर परिसर की अनेक महिला कार्यकर्ताओ ने पुर्व विधायक राजेंद्र जैन के उपस्थिती मे राष्ट्रवादी काँग्रेस भवन कार्यालय मे पक्ष प्रवेश किया। सांसद प्रफुल पटेल के नेतृत्व पर विश्वास रखकर अनेक महिलाओ ने राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर पुर्व विधायक राजेंद्र जैन ने पुष्पगुच्छ व पक्ष का दुप्पटा पहनाकर सभी प्रवेशित महिलांओ का पक्ष में स्वागत किया। राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष प्रवेश में कपिल बावनथडे के सहयोग से गोंदिया शहर श्रीनगर परिसर की श्रीमती सोनमताई मेश्राम, श्रीमती पौर्णिमाताई भावे, श्रीमती गौतमाताई डोंगरे, श्रीमती अंजुताई फुले, श्रीमती प्रमिलाताई गजभिये, श्रीमतीपुष्पाताई वासनिक, श्रीमती बायाताई बोरकर सहित अन्य महिलाओ ने पक्ष प्रवेश किया। इस अवसर पर सर्वश्री गंगाधर परशुरामकर, गणेश बरडे, किशोर तरोणे, केतन तुरकर, रफ़ीक खान, राजु एन जैन, कपिल बावनथडे, शैलेश वासनिक, सुनील पटले,
राजु गौतम, अरुण चव्हाण, सुकचंद काठेवार, कुणाल बावनथडे, सतिश पारधी,एकनाथ वहीले सौरभ रोकड़े, रौनक ठाकुर, नरेंद्र बेलगे, दर्पण वानखेड़े व अन्य उपस्थित थे ।





