35.5 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे सांसद प्रफुल पटेल के शुभ हस्ते स्वर्ण पदक से सम्मानीत होंगें छात्र...

सांसद प्रफुल पटेल के शुभ हस्ते स्वर्ण पदक से सम्मानीत होंगें छात्र . छात्राएं

0
198

blank

*9 फरवरी स्व. मनोहरभाई पटेल जयंती दिवस*
**

गोंदिया / भंडारा:परिसर के स्वनामधन्य नेता व शिक्षा महर्षि स्व. मनोहरभाई पटेल के ११६ वी जयंती दिवस के अवसर पर 9 फरवरी 2022 बुधवार को स्वर्ण पदक वितरण समारोह का कार्यक्रम एन.एम.डी.काॅलेज आडिटोरियम हाॅल, गोंदिया में आयोजित किया गया है । गोंदिया-भंडारा दोनो जिलो के प्राविण्यता प्राप्त विधार्थी को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानीत करने हेतु स्वर्ण पदक वितरण समारोह सुबह 11.30 बजे आयोजित किया गया है। प्रतिवर्षानुसार आयोजित इस स्वर्ण पदक वितरण समारोह में गोंदिया व भंडारा जिले के चयनित छात्र, छात्राओं को सांसद श्री प्रफुल पटेलजी के शुभ हस्ते स्वर्ण पदक व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानीत किया जायेगा। इस समारोह में प्रमुख अतिथी के रुप में गोंदिया-भंडारा जिले के मान्यवर अतिथी उपस्थित रहेंगे । मनोहरभाई पटेल अकेडमी तथा गोंदिया शिक्षण संस्था के सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र जैन व संचालक निखिल जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारीयाॅं प्रारंभ है ।
स्वर्ण पदक वितरण समारोह में नागरिको से उपस्थित रहने की अपील स्व. मनोहरभाई पटेल स्मृति समिती, श्री गुजराती राष्ट्रीय केवलणी मंडल, मनोहरभाई पटेल अकेडमी, गोंदिया शिक्षण संस्था की ओर से श्रीमती वर्षाताई पटेल, पूर्व विधायक हरिहरभाई पटेल व पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने की है ।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त समारोह कोरोना संसर्ग के उपाय योजनाओं के अधिन आयोजित है । कृपया कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य है ।

blank