भगवान परशुराम जन्मोत्सव 3 मई को मनायेगा समग्र ब्राम्हण समाज

0
22

गोंदिया,दि.18- समग्र ब्राह्मण सभा की दशावतार, ब्राह्मणों के अधिपूज्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव वैशाख तृतीया सं. २०७९ अक्षय तृतीया दिनांक 3 मई को भव्य रूप से मनाने का निर्णय महिला मंडल सभागृह में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि 2 मई 22 को स्व. पं. श्री चंद्र कुमारजी दुबे पूर्व नगराध्यक्ष न.प. तिरोडा की स्मृति में युवक युवतियों के सत्कार किया जाएगा जिनका चयन विगत दो वर्षों में सॉफ्टवेयर कंपनी, मेडिकल सेवा या शासकीय सेवा में हुआ है। यह कार्यक्रम संध्या 6 बजे किया जाएगा।उसी दिन महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम भी रखे गए हैं।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव वैशाख तृतीया सं २०७९,3 मई 2022 को सुबह 8.30 को वाहन रैली भग. परशुराम के निर्माणाधीन मंदिर ( छोटे पाल चौक के पास संत तुकाराम पुतले के बाजू से गणेश मंदिर के पीछे समर्थ नगर) से प्रारम्भ होगी और रामनगर, सिंधी कालोनी, बाजार आदि स्थानों का भ्रमण करने के पश्चात महिला मंडल प्रांगण में समाप्त होगी।
बैठक में तय किया गया कि संध्या 5.0 बजे ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम के अभिषेक पूजन आरती के पश्चात भव्य शोभा यात्रा महिला मंडल प्रांगण सिविल लाइंस से प्रारम्भ होकर जयस्तंभ चौक,गांधी प्रतिमा गोरेलाल चौक आदि प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करेगी शोभायात्रा की जगह जगह स्वागत हेतु तैयारियां की जा रही है, इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकिया, रथ,बैंड आदि के साथ भगवान परशुराम के विग्रह के साथ बड़ी संख्या में समाज बंधुओं, माताएं बहनें बच्चों का समावेश होगा।पश्चात समाप्ति एवं महाप्रसाद की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।
बैठक में प्रमुखता से डॉ सुधीरजी जोशी, सुरेश शेवाये, सतिश उपाध्याय, पं शैलेश झा,अनूप शुक्ला, अमित शुक्ला,एच. वी. पांडे, जयंत शुक्ला,जितेंद्र तिवारी,adv अनंत दीक्षित,मुकेश मिश्रा,राजा मिश्रा,सुनील तिवारी, दिनेश द्विवेदी,प्रशांत पांसे,अमित मिश्रा, अतुल दुबे, नीलेश चौबे बंटी मिश्रा, विनोद हिरड़े, नितिन गोखले,मंदार भडंग, श्रीमती कल्पना मिश्रा, श्रीमती लता बाजपेयी, श्रीमती मंजुलता शुक्ला,adv कु. सुजाता तिवारी,कु. शीला तिवारी, अलका शुक्ला,सुनीता शुक्ला, अंजु पाण्डे,अनुपमा झा,सरोज पांडे,पूजा तिवारी आदि बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।बैठक में सभी ब्राह्मण जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति एवं योगदान का आव्हान किया गया।