उत्साह के साथ मनाया गया पर्युषण पर्व

0
21

भगवानजी की पालकी की शोभा यात्रा के साथ पर्युषण पर्व समापन

गोंदिया,10 सितंबरः- दिंगबर जैन समाज के पर्युषण पर्व के समापन दिवस पर श्री जी की पालकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली गई l शोभा यात्रा भ्रमण पर शहर के श्रद्धालुओंने पालकी के दर्शन किये। शोभा यात्रा के मार्ग में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन व परिवार, राजकुमार एन जैन व परिवार ने श्री जी की पालकी की आरती व पुजन किया l दिगंबर जैन समाज द्वारा मूलनायक 1008 श्री चंद्रप्रभुजी भगवान को सोने का छत समर्पित करने की श्री भावना बनाई गई l इस वर्ष के पर्युषण पर्व में 10 दिन की महाआरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पुरे धार्मिक उत्साह के साथ पर्युषण पर्व के समापन पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने समाज बंधुओ से क्षमा याचना की। क्षमावाणी पर्युषण पर्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है l