हसदेव बचाओ आंदोलन,मुख्यमंत्री आवास के सामने आमरण अनशन की तैयारी

0
18

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि पार्टी के आवाह्न पर लगातार हसदेव बचाओ आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन और ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया है लेकिन हर बार कुछ दिन हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई रोक कर फिर शुरू कर दी जाती है और प्रदेश की जनता ठगा सा महसूस कर रही है। विगत दिनों आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। जंगल कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मिलने का समय भी मांगा । पूरे जंगलों में घूमकर दहशत फैला रहे है और धमका कर किसी को आवाज भी उठने नही दे रहे है।राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के सामने पेश कर छल की नीति अपना रहे है। इससे बड़ा जन साधारण के साथ विश्वासघात और क्या हो सकता है। हसदेव अरण्य में प्रशासन और अदानी के ठेकेदार रोज मशीनी पेड़ कटाई जोर शोर से और तानाशाही तरीके से कर रहे है।

राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के सामने पेश कर छल की नीति अपना रहे है। इससे बड़ा जन साधारण के साथ विश्वासघात और क्या हो सकता है। हसदेव अरण्य में प्रशासन और अदानी के ठेकेदार रोज मशीनी पेड़ कटाई जोर शोर से और तानाशाही तरीके से कर रहे है।कोमल हुपेंडी ने कहा कि यदि पांच दिन में हसदेव में जंगल कटाई नही रुकी तो इस सप्ताह के अंत तक यदि छत्तीसगढ सरकार ने हसदेव अरण्य के जंगलों के लाखों पेड़ों को काटने का पर्यावरण विरोधी, जनविरोधी फैसला वापिस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री निवास के बाहर आमरण अनशन शुरू करेगी एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक जनांदोलन भी शुरू करेगी जो उग्र और जंगी प्रदर्शन होगा ।

राज्य सरकार अब प्रदेश की जनता को और बहला कर हसदेव अरण्य के पेड़ नही काटवा सकती है और भोले भाले छत्तीसगढ़वासियों को ज्यादा छल नही पाएंगे अब सभी आदिवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से पूरे प्रदेश में एक होकर जन साधारण के साथ मिलकर जंगी प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे। हसदेव बचाओ आंदोलन और लड़ाई अब आर पार की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की जनता अब किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेंगी और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से ये लड़ाई जन साधारण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंत तक लड़ेगी।