मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने स्थापना दिवस मनाया

0
14

बालाघाट – मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने अपना 45 वां स्थापना दिवस मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी के जिला अध्यक्ष अशोक बिसेन की अध्यक्षता तथा मध्य प्रदेश सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री विजय जंग बहादुर सिंह बैस के मुख्य आतिथ्य में शासकीय हाई स्कूल भटेरा चौकी बालाघाट के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाया।इस अवसर पर पेंशनर्स महासंघ लालबर्रा के तहसील अध्यक्ष श्री ज्ञानीराम पडोले एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री मती लक्ष्मी भलावी विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रही। संघ के जिला अध्यक्ष अशोक बिसेन ने अपने उद्बोधन में बताया कि 6 अक्टूबर 1978 को प्रसिद्ध श्रमिक नेता एवं राष्ट्र ऋषि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से प्रथम श्रेणी कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार के सम्मुख प्रस्तुत करता है और उन्हें मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। अनेक कर्मचारी हितैषी कार्य संघ ने किया है। और निरंतर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर पेंशनर्स महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री विजय जंग बहादुर सिंह बैस ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही सरकार से अपनी लंबित मांगों को मनवा सकता है। संघ के जिला सचिव बालेश्वर राहंगडाले में 8 एवं 9 अक्टूबर को अनूपपुर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। तथा श्रीदंतोपंत ठेंगड़ी के जीवन वृत्त पर सम्पूर्ण प्रकाश डाला।वन विभाग के जिला स्तरीय विभागीय समिति का गठन कर श्री एस एल यादव को अध्यक्ष एवं श्री हेमेंद्र हनवते को सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दुर्वेश अम्बाडकर तहसील कोषाध्यक्ष बालाघाट द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष सूरज पटले, एम के जुझार, बी एल कटरे ,एम एम गिरी,सी बी बघेल ,लिक्खनलाल मोहबे,जी एस राहंगडाले ,अनुराग बापट ,आर के बोपचे , दुर्वेश अम्बाडकर , प्रदीप कुमार चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।