मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक अनुपपुर में सम्पन

0
18

बालाघाट-मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 8 एवं 9 अक्टूबर 2022 को अनुपपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव के द्वारा बैठक का कार्यवाही विवरण तथा संघ की गतिविधियों पर सम्पूर्ण प्रकाश डाला गया। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रभारी एन पी सिंह, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता ,  दीलिप इंगले सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा संगठन के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने का आव्हान किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसौदिया ने त्याग , तपस्या और बलिदान के मंत्र को चरितार्थ करते हुए देशहित और प्रदेश हित में कार्य करने की अपील की। बालाघाट जिले से के जी बिसेन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , अशोक बिसेन जिला अध्यक्ष , बालेश्वर राहंगडाले जिला सचिव सम्मिलित हुए। बालाघाट जिले की सांगठनिक गतिविधियों का सम्पूर्ण वृत्त अशोक बिसेन जिला अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया। तथा बालाघाट जिले की ओर से अधिकारियों कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय 10 सूत्रिय मांगों का वाचन किया तथा प्रदेश महामंत्री को सौंपकर मांगों शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडविन द्वारा आयव्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। प्रदेश महामंत्री  हेमन्त श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों में कार्यरत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की लंबित 24 सूत्रीय मांगों के संबंध में शासन से चल रही वार्ता के संबंध में जानकारी दी और बताया कि मांगों के शीघ्र निराकरण न होने की स्थिति में प्रदेश में वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।