
गोंदिया। देश में कुछ निचले स्तर के घटीया राजनीतिज्ञ लोग अब सर्वोच्च पद की प्रतिष्ठा को भी मलिन करने में लगे हुए है। अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का गलत तरीके से अपने भाषण में नाम लेकर जनता के सामने उनका मजाक उड़ाया।
इस सस्ती लोकप्रियता पर देश की आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति का अपमान करने और देश का अपमान करने पर शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने तीव्र निषेध व्यक्त कर उद्धव ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव की गिरफ्तारी की मांग की है।
शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने कहा, 10 अक्टूबर को उद्धव ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने महाराष्ट्र के ठाणे में महाप्रबोधन यात्रा के शुभारंभ पर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम का गलत तरीके से उच्चारण कर उनका मजाक उड़ाया। ये देश का और देश के सर्वोच्च पद का अपमान है।
उन्होंने कहा, उनके भाषण का वीडियो क्लिप हजारों सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है। गोंदिया और गडचिरोली जैसे आदिवासी बहुल जिलो में इस अपमान को लेकर तीव्र नाराजगी है। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो मामला बिगड़ने की संभावना है।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गोंदिया शहर पुलिस थाने में शिकायत पत्र देकर उद्धव ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 153, 500, 504 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की हैं।
इस दौरान शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे के साथ उपजिल्हा प्रमुख गोलू डोहरे, युवासेना जिल्हाप्रमुख ऋषभ मिश्रा, उपजिल्हाप्रमुख राजा शेख, शिवसेना शहर प्रमुख बाप्पी लंजेवार, विधानसभा संघटक पिंटू बावनकर, वरिष्टि शिवसैनिक गुड्डू उके, युवासेना शहर प्रमुख आशु मक्कड़, शहर संघटक जय भोयर, शिवसेना शहर समन्वयक मित मारुबन, शिवसेना शहर उपप्रमुख अमित नागपुरे, श्रीश तांडेकर, हर्ष इम्लाह, नितिन चौहान, राजू नागरीकर, संदीप गिरिपुंजे, इंद्रेश खत्री, बिट्टू तिवारी, विनोद अगासे आदि उपस्तिथ थे।