33.7 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे आज राष्ट्रवादी कॉंग्रेस का कलेक्ट्रेट पर भव्य जनमोर्चा आंदोलन व बाइक रैली…

आज राष्ट्रवादी कॉंग्रेस का कलेक्ट्रेट पर भव्य जनमोर्चा आंदोलन व बाइक रैली…

0
46

blank

गोंदिया। गोंदिया शहर राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी द्वारा गोंदिया शहर की विभिन्न समस्याओं व पुरानी बड़ी पुलिया के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने, रेलवे गाड़ियों के परिचालन में अनियमितता व रेल विभाग की विभिन्न समस्याओ को लेकर आज सोमवार दिनांक 17.10.2022 को सुबह 11.00 बजे सांसद प्रफुल पटेल के निर्देशानुसार एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के नेतृत्व में जनमोर्चा आंदोलन व भव्य मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी भवन, रेलटोली से भव्य मोटर साइकिल रैली व जनमोर्चा का प्रारंभ होकर शहर में विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए ज़िलाधिकारी कार्यालय पहुुँचेगा, जहां जिलाधिकारी को निवेदन सौंपा जाएगा।

शहर के सभी गणमान्य नागरिक, सामाजिक संघठन, विद्यार्थी, व्यापारी गण व समस्त शहर के नागरिकों से इन समस्याओं के हल के लिए आयोजित जनमोर्चे में सहभागी होकर सहयोग करने की अपील गोंदिया शहर राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी ने की है।

blank