Home हिंदी खबरे गोंदिया-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन 23 से चलेगी जबलपुर (गढ़ा) तक

गोंदिया-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन 23 से चलेगी जबलपुर (गढ़ा) तक

0

गोंदिया : 23 अक्टूबर 2022 से गोंदिया-नैनपुर एवं नैनपुर-गोंदिया के बीच चलने वाली ट्रेन क्रमांक 07829 एवं 07830 पैसेंजर ट्रेन का विस्तार जबलपुर (गढ़ा) तक करने का आदेश भारत सरकार, रेलवे बोर्ड द्वारा 19 अक्टूबर को पत्र के माध्यम से जारी कर दिया गया है। आनेवाले समय में इस ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी किया जाएगा। गोंदिया से जबलपुर के बीच सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा।  यह ट्रेन गोंदिया से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान कर 7:30 बजे बालाघाट, 8:20 बजे चरेगांव, 8:30 लामता, 9:45 बजे नैनपुर और लगभग दोपहर 12:40 बजे जबलपुर (गढ़ा) पहुंचेगी।

सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने कहा की, जबलपुर से गोंदिया के लिए सुबह एक पैसेंजर ट्रेन जल्द शुरू करवाने की मांग उनके द्वारा रखी गई है जिसे जल्द सुकृति मिल सकती है; ताकि गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर एवं जबलपुर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो सके।

दीपावली से 1 दिन पूर्व 23 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सांसद ढाल सिंह बिसेन बालाघाट पहुंचेंगे। गोंदिया व बालाघाट जिले वासियों एवं क्षेत्रवासियों को सांसद ढाल सिंह बिसेन द्वारा तोहफे के रुप में गोंदिया से जबलपुर (गढ़ा) तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो रही है।

Exit mobile version