कोरनी बाघनदी घाट में भव्य यात्रा व माँ गंगा महाआरती का आयोजन 8 व 9 नवंबर को

0
23
गोंदिया। मध्यप्रदेश की सीमा से सटे गोंदिया जिले के गोंदिया तहसील के बाघनदी घाट पर स्थित श्री रुख्मिनी मंदिर परिसर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य यात्रा व दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। जहां महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश दोनों क्षेत्र के हजारों निवासी यहां पहुँचकर मंदिर में पूजापाठ करते है व भव्य मेले का आनंद उठाते है।
इस साल भी श्री रुख्मिनी ट्रस्ट द्वारा 8 व 9 नवंबर 2022 को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट द्वारा कोरनी नदी घाट के मंदिर परिसर में किया गया है। इस बार गोंदिया जिले में पहली बार माँ गंगा महाआरती का आयोजन 9 नवंबर को शाम 7 बजे किया जा रहा है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद प्रफुल्ल पटेल, लांजी मध्यप्रदेश की विधायक सुश्री हिना लिखीराम कावरे, पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा देखें तो, 8 नवंबर को भव्य यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे हवन पूजन, प्रज्ञापीठ कोचेवाही द्वारा किया जायेगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन कृउबास सभापति चुन्नीलाल बेदरे, अध्यक्ष धनंजयभाऊ तुरकर (अध्यक्ष विट्ठल रुख्मिनी गौशाला ट्रस्ट) व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में होगा।
8 नवंबर को रात्रि 8 बजे शायरों का जंगी मुकाबला रखा गया है, जिसका उद्घाटन विधायक डॉ परिणय फुके करेंगे। अध्यक्ष के स्थान पर जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले, अतिथियों में सभापति जिप संजय टेंभरे, पंस उपसभापति नीरज उपवंशी, पंस गटनेता शिवलाल जमरे, पंस सदस्य राजेश जमरे व अन्य की उपस्थिति रहेगी।
9 नवंबर को शाम की माँ गंगा महा आरती के बाद रात्रि 9 बजे ग्रामीण अंचल की संस्कृति डंढार का जंगी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष जिप उपाध्यक्ष यशवंत गनवीर, जिप सभापति रूपेश कुथे, जिप सभापति पूजा अखिलेश सेठ, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, जिप सदस्य नेहा केतन तुरकर, अमर वरहाड़े, कुंदन कटारे आदि की उपस्थिति रहेंगी।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील श्री रुख्मिनी मंदिर ट्रस्ट के आयोजक अध्यक्ष सोमराज तुरकर, उपाध्यक्ष प्यारेलाल ऊइके, कोषाध्यक्ष गोवर्धन पटले,  सचिव केतन शिवशंकर तुरकर, सहसचिव नुतनलाल तुरकर व सदस्यगणों ने की है।