
गोंदिया । विश्व मांगल्य सभा की और से स्थानीय कलार समाज भवन में परिचय बैठक का आयोजन 24 नवंबर को किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री एड. निकिता शीरसाठ एवम संपर्क संयोजिका शुभांगीताई मेंढे उपस्थित थीं। कार्यक्रम में शहर की महिला जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थी। जिन्हे एड. शीरसाठ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में नई पीढ़ी द्वारा विदेशी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसकी वजह से भारतीय संस्कृति को देश के युवा भूलते जा रहे है। भारतीय संस्कृति सबसे अच्छी संस्कृति है। दूसरे देश की महिलाएं भारतीय रितिरिवाज के अनुसार विवाह करना पसंद कर रही है। लेकिन अपने ही देश में कुछ लोग ऐसे है जो विदेशी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है। देश के युवाओं को अपने संस्कृति से अवगत कराना बहुत जरूरी है। यह कार्य सिर्फ घर की महिलाएं ही कर सकती है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि विविध क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि अपने–अपने क्षेत्र की महिलाओं को जागृत कर सके।
इसी प्रकार कार्यक्रम में उपस्थित शुभांगी मेंढे ने कहा कि विश्व मांगल्य सभा की गोंदिया जिले में शाखाओं का निर्माण किया जाएगा। जिसके माध्यम से कुप्रथाओ के खिलाफ महिलाओं की आवाज बुलंद की जाएगी और महिलाओं से जुड़ी हर समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का नियोजन भाजपा शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष तथा पूर्व नगर सेविका निर्मला दिलीपजी मिश्रा ने किया। मंच संचालन भाजपा शहर महिला मोर्चा महामंत्री धर्मिष्ठा सेंगर ने तथा आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद वर्षा खरोले ने किया। इस कार्यक्रम में भावना कदम, नेहा नायक, ज्योत्सना मेश्राम, मौसमी भालाधारे, हेमलता पतेह, अनिता मेश्राम, दीपा सहारे, अंजू सरजारे, उषा राहंगडाले, रूपाली रोकड़े, स्वाती पवार, अंजू गुप्ता, मोनाली मुरकुटे, ज्योति मुरकूटे, ताराबाई टिडके, नंदा गभने, शालिनी डोंगरे, पद्मा उके एवं गोंदिया शहर की अन्य मानविक महिलाएं उपस्थित थी।





