Home हिंदी खबरे गोंदिया जिला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश पनपालिया व रवि मूंदड़ा...

गोंदिया जिला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश पनपालिया व रवि मूंदड़ा सचिव बने

0

गोंदिया। विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के नेतृत्व में गोंदिया जिला माहेश्वरी संगठन के चुनाव दिघोरी स्थित हनुमान मंदिर में पूर्व अध्यक्ष अशोक चांडक की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेश पनपालिया एंव रवि मुंदड़ा  को सचिव चुना गया।चयन प्रक्रिया हेतु विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन द्वारा राधाकिशन झवर भंडारा, अनिल सुरजन तुमसर व भगवानदास पनपालिया अर्जुनी मोरगांव को चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त गया था।

उपाध्यक्ष हेतु लिलाधर कलंत्री आमगांव, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद फाफट गोंदिया, सहसचिव भागीरथ गांधी अर्जुनी मोरगांव, प्रचार मंत्री प्रकाश चांडक अर्जुनी मोरगांव, विदर्भ प्रादेशिक प्रतिनिधि के रुप में  अरुणकुमार भैया आमगांव, अखिल भारतीय महेश्वरी महासभा के प्रतिनिधि के रुप में  अशोक चांडक अर्जुनी मोरगांव, कार्यसमिति सदस्य के रुप में  जुगलकिशोर राठी अर्जुनी मोरगांव, विजयकुमार पनपालिया आमगांव, संतोष मूंदड़ा गोंदिया,महेश कुमार मल आमगांव, श्रीकांत राठी गोंदिया, अरुणकुमार भैया अर्जुनी मोरगांव का चयन किया गया।शेष विस्तारित कार्यकारिणी बनाने का संपूर्ण अधिकार अध्यक्ष  राजेश पनपालिया को दिया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में माहेश्वरी समाज ने अपने गोंदिया जिले के सभी पदाधिकारियों का चयन किया।

सभा में विशेष रूप से समाज के वरिष्ठ  लूणकरण चितलांगिया, नरेश बंग, आशीष मूंदड़ा, मयूर जाजू, डॉ दिलीप पनपालिया, भोजराज चांडक, गोविंद राठी, भागीरथ गांधी, महेश कुमार मल्ल, बसंत कुमार भट्टड, संकेत चितलांगिया, ललित राठी, प्रकाश चांडक, संजय लड्ढा, श्याम चांडक, कैलाश लड्ढा, राजेश चांडक, कमलकिशोर भूतड़ा, मदनलाल चांडक, पंकज पनपालिया, मयूर कोठारी यह सभी गोंदिया जिला महेश्वरी समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।

Exit mobile version