25.2 C
Gondiā
Tuesday, August 18, 2026
Home हिंदी खबरे गोंदिया बाजार समिती के सभापती पदपर चाबी के भाऊराव उके एंव उपसभापती...

गोंदिया बाजार समिती के सभापती पदपर चाबी के भाऊराव उके एंव उपसभापती बने काँग्रेस के राजकुमार पटले

0
244
गोंदिया। कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया के आज संपन्न हुए सभापती, उपसभापती के चुनाव में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल के चाबी संगठन के भाऊराव ऊके सभापती एंव कांँग्रेस के युवा नेता राजकुमार (पप्पू) पटले निर्विरोध उपसभापती निर्वाचित हुए है। चाबी और काँग्रेसने परिवर्तन पॅनल तयार कर यह चुनाव लडा था।
blank
गौरतलब है कि कृषि उत्पन्न बाजार समिति के चुनाव में विधायक विनोद अग्रवाल की चाबी और कांग्रेस के अशोक (गप्पू) गुप्ता ने साथ में मिलकर परिवर्तन पैनल से 18 में से 16 सीटों पर संचालक पद हेतु अलग अलग गट से उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें पैनल के 14 उम्मीदवार बहुमतों से निर्वाचित हुए।
आज सभापती, उपसभापती चुनाव में भाऊराव ऊके सभापती व राजकुमार उर्फ पप्पू पटले के उपसभापती निर्विरोध निर्वाचित होने पर, विधायक विनोद अग्रवाल, कॉंग्रेस के गोंदिया जिला उपाध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता, पंस सभापती एंव बाजार समिती के नवनिर्वाचित संचालक मुनेश रहांगडाले, धनंजयभाऊ तुरकर, जितेश राणे,राजीव ठकरेले,अरुण गजभिये,ओमेश्वर चौधरी सहित सभी संचालक मंडल, व मित्र मंडल द्वारा बधाई दी गई।