Home हिंदी खबरे डॉक्टर गोस्वामी की दुर्घटनामे मौत

डॉक्टर गोस्वामी की दुर्घटनामे मौत

0

तिरोडा (दि.३१)- तिरोडा- तुमसर रोड पर बिरसी फाटा के पास हेडाऊ आरा मशीन के सामने रोड का काम अधूरा होनेसे वहापर आये दिन दुर्घटनाये होती रहती है। उसी जगह डॉक्टर जितेंद्र गोस्वामी की कल रात करीब ११ बजे दुर्घटना मे मृत्यू हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार तिरोडा के एडवोकेट उमेश गंगापारी के अंतिम संस्कार मे डॉक्टर गोस्वामी आये थे। रात करीब ११ बजे तुमसर वापस जाते वक्त बिरसी फाटा के पास मोटार सायकलसे उस कटे हुए रास्ते पर दुर्घटना हो गई। बिरसी से तिरोडा की ओर आ रहे निखिल बैसने पुणे अपने गाडी मे डाल कर तिरोडा के उपजिल्हा अस्पताल मे भरती कराया। डॉक्टरने जाँच कर मृत घोषित कर दिया।
बिरसी फाटा के पास उस जगह बार बार दुर्घटना होते रहती है। जमीन का विवाद कोर्ट में होने की वजह से वहा रोड का काम पूर्ण नही हो सकता,ऐसा बताया जाता है। वहा दुर्घटना मे कई लोगो की जान चली गई, कई अपाहीज हुए। आमदार, खासदार, मंत्री काही इस रोड से हमेशा आते जाते है। लेकिन आज तक इस समस्या का कोई हल नही निकाल सके। आता नाही प्रशासन को और कितने मौतों का इंतजार है।

Exit mobile version