40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे तिरोडा के सब्जी बाजार में मचा कीचड़ और गन्दगी का आलम

तिरोडा के सब्जी बाजार में मचा कीचड़ और गन्दगी का आलम

0
35

blank

नितीन आगाशे/तिरोडा (दि. २५) – हालही में हुई झमाझम बारिश से तिरोडा की सब्जी मंडी में कीचड़ मच गया. मंडी खुली तो खरीदी के लिए आए लोगों को गंदगी व कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है. दुकानदार और ग्राहक कीचड़ और गंदगी के बीच लेन देन करने लिए मजबूर नजर आए.
विशेष बात तो यह है की नगर परिषद कार्यालय के समीप स्थित शहर की सब्जी मंडी के हाल बदहाल हैं. किसान, व्यापारी, सब्जी विक्रेता, ग्राहक सभी परेशान हैं. सफाई के अभाव में सब्जी मंडी गंदगी और कीचड़ के बीच संचालित हो रही है. मंडी पहुंचने वाले लोग सब्जी खरीदने के दौरान गंदगी से परेशान होते देखे गए. स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर सब्जी मंडी में कीचड़ व गंदगी हो जाती है. बारिश न भी हो फिर भी गंदगी की यह समस्या बनी रहती है. गंदगी के कारण सब्जियों के आसपास मक्खी, मच्छर पनपते हैं. इससे सब्जियां भी दूषित हो रही है. ऐसी स्थिति में सब्जी खरीदने के लिए ग्राहक भी कतरा रहे हैं.
सब्जी व्यापारीओने बताया कि हल्की बारिश से मंडी में कीचड़ व पानी इकट्ठा हो जाता है. इससे ग्राहक मंडी में आने से कतराते हैं, जिससे दुकानदारी प्रभावित होती है. पानी निकासी बराबर नहीं होने से मंडी में पानी भर जाता है, इस बात की और नगर पालिका प्रशासन ने ध्यान देने की जरुरत है. मंडी के अंदर सब्जियों के ठेले लाने में परेशानी होती है. ठेले कीचड में धंसकर फंस जाते हैं. छोटे ट्रक और मेटाडोर भी बड़ी मुश्किल से खड़े हो पा रहे है. ग्राहकों के वाहन भी कीचड़ में फंसते हैं. कई दुकानदार व ग्राहक फिसल कर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं. बारिश में स्थिति ज्यादा ही खराब हो जाती है. अधिकांश विक्रेताओके घंटों तक कीचड़ की बदबू में रहने के कारण स्वास्थ पर असर हो रहा हैं। नगर परिषद और प्रशासनिक अमला जनता और सब्जी विक्रेताओं की इस परेशानी से बेखबर बना हुआ है। सब्जी मंडी में आने जाने का यह मुख्य मार्ग जल्द से जल्द नया और सुविधापूर्ण बनाने की मांग की जा रही है.

blank