37.1 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे शांति सद्भावना यात्रा का देवरी में भव्य स्वागत

शांति सद्भावना यात्रा का देवरी में भव्य स्वागत

0
18

blank

देवरी, दि.23:-चतुर्मास हेतु डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रूके आचार्य विद्यासागर महाराज के दक्षिण प्रवास में सम्मिलित होने कि महाराष्ट्र के वाशिम से २०० से अधिक पदयात्रियों के जत्थे का सोमवार को देवरी शहर में आगमन हुआ ।

महाराष्ट्र के वाशिम से शुरू सद्भावना यात्रा का सोमवार दोपहर १२ बजे देवरी शहर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आगमन हुआ.  जहां जैन समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । दोपहर करीब ३ बजे शहर के मुख्य मार्गों से सद्भावना यात्रा निकाली गई और उसके बाद यात्रा आगे छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी की ओर प्रस्थान कर गई जहां दिगंबर जैन समाज के आचार्य विद्यासागर महाराज जी का चतुर्मास शुरू है। इस अवसर पर देवरी दिगंबर जैन समाज द्वारा २१ हजार रुपए कि सहयोग राशि पदयात्रियों को दी गई।

blank