सुकन्या विद्यालय में हुआ छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल ७५ छात्रों का सत्कार

0
8

गोंदिया- सुकन्या संकल्प निकेतन माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्‌यालय काटी में सत्र 2023-24 में छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलतम छात्रो का सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परीषद पुणे द्वारा 5 वी व 8 वी के वि‌द्यार्थियों के लिए स्कालरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें वि‌द्यालय के कक्षा 8 वी के 66 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमे 61 छात्र सफल हुए 5 वी के 20 छात्रों में से 14 छात्रों ने सफलता प्राप्त की।


छात्रवृत्ति परीक्षा में ७५ सफलत‌म छात्रों के सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे अध्यक्ष के रूप में काटी क्षेत्र की जि. प. सदस्या कु.आनंदाताई वाढ़ीवा पं. स. सदस्या सुश्री जितेश्वरीताई रहांगडाले, ग्राम कासा की सरपंच सुश्री उमेश्वरी संतोष चौधरी, ग्राम बिरसोला की सरपंच सुश्री सरोजनी दांदरे,शिक्षक पालक संघ के उपाध्यक्ष टिमेंद्र तुरकर,सदस्य सुरेंद्र असाटी,ग्राम भद्याटोला के पुलिस पाटिल मुकेश पाचे , हन्नुलाल दंदरे, विद्यालय के संचालक गजेंद्र फुंडे,सुश्री मंजूषा फुंडे, प्राचार्य डी. एस. बहेकार प्रमुखता से उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने विचारो से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। प्रमुख अतिथियों के हस्ते विद्‌यार्थियों व उनके माता पिता का सत्कार किया गया व प्रशस्ति पत्र व अंकसूची प्रदान की गई ।

उल्लेखनीय है कि सत्र 2019- 2020 में 48 2021 – 2022 में 30, 2022 – 2023 में 30 एवं 2023 – 2024 में 75 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय दुर्बल घटक परीक्षा में सफल छात्रा कु. वंशिका दुर्गेश भगत का माता-पिता सहित सत्कार किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के  ए. एम. सेलुकर,राहंगडाले,बोपचे, सुजीत मेश्राम, जी. बी. पडोले, एस. डब्लू. राऊत, दिघोरे मैडम, कावड़े सर व सभी शिक्षक – शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया ।अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।