भाजपा गोंदिया तहसील प्रभारी अध्यक्ष पद पर मनोज मेंढे की नियुक्ती

0
118

गोंदिया–भारतीय जनता पार्टी गोंदिया तहसील के प्रभारी अध्यक्ष के पद पर मनोज मेंढे इनकी नियुक्ती की गयी. यह नियुक्ती तहसील मे संगठन के पुनर्गठन के उद्देश से जिल्हाध्यक्ष येसूलाल उपराडे के द्वारा की गयी.

मनोज मेंढे यह भाजपा मे विभिन्न जिम्मेदारीयों पर अनेक वर्ष से कार्यरत हैं. उन्होने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक सफर मे बजरंग दल तालुका सहसंयोजक, विहिप जिल्हा महामंत्री सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित विभिन्न ईकाईयों तथा उपक्रम मे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाहन किया हैं. कुछ वर्ष से वे गोंदिया तालुका महामंत्री के तौर पर कार्यरत थे.
इस नियुक्ती के लिये मनोज मेंढे ने पार्टी जिल्हाध्यक्ष सह सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं.