33.6 C
Gondiā
Monday, June 15, 2026
Home हिंदी खबरे विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का सम्मेलन गोंदिया में संपन्न

विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का सम्मेलन गोंदिया में संपन्न

0
61

blank

गोंदिया। विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की दशम सत्र की पंचम सभा मनस्वी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सुषमा बंग और सचिव नीलिमा मंत्री के नेतृत्व में गोंदिया के राजस्थानी भवन इसरका मार्केट में आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्राणी ज्योति राठी प्रमुखता से उपस्थिति रही। इस सभा का आयोजन गोंदिया जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अध्यक्ष वीणा फाफट और सचिव संगीता टावरी के मार्गदर्शन में हुआ।

आतिथ्य गोंदिया तहसील द्वारा अध्यक्ष किरण चांडक और सचिव शालिनी मूंदड़ा के निर्देशन में हुआ।सभा का आगाज भगवान उमामहेश के पूजन अर्चन और महेश वंदना के साथ हुआ। स्वागत गीत द्वारा 11 जिलों से अत्याधिक संख्या में पधारी बहनों और मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत हुआ।

सुषमा बंग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को आवाहन किया कि किसी भी कार्य को करने में पीछे ना हटे। कार्य छोटा हो या बड़ा उसे आरंभ करें उसकी रूपरेखा तैयार करें और फिर प्रयास शुरू कर दें प्रयास सफलता की पहली सीढ़ी है।पूर्व अध्यक्ष तारा माहेश्वरी ने कम समय में अत्याधिक सफल सभा के आयोजन के लिए गोंदिया जिले की बहनों की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय महामंत्राणी ज्योति राठी ने अपने उद्बोधन में कहां स्वयं पर विश्वास रखें दूसरों की बातों से प्रभावित न हो। पद जितना बड़ा होता जाए कद उतना ही छोटा करते जायें। आप गांव-गांव जाकर समाजबंधुओ के साथ ज्यादा समय बिताएं। एकता सफलता की कुंजी है।विदर्भ प्रदेश द्वारा प्रकाशित पत्रिका नारी संदेश का विमोचन संपादक शीलाजी टावरी और सभी पदाधिकारी ने किया।

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के अपने ट्रस्ट चल रहे हैं ट्रस्ट की संयोजिका लक्ष्मी राठी ने ट्रस्टों की जानकारी के साथ ही जरूरतमंद बहनों से ट्रस्ट में दी जाने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उठाने का आवाहन किया।। एक विशेष कार्यक्रम मन की बात जिसमें कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी से प्रश्न कियें। पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के जवाब देकर उनके मन मे उमड़ते प्रश्नों का समाधान किया। साथ ही पुरस्कार प्राप्त कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

सभा में प्रचार मंत्री सुनीता मल्ल, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेमा बंग, संगठन मंत्री कल्पना भूतड़ा, उपाध्यक्ष विद्या लद्धड़ सहसचिव सुनंदा लड्डा, राष्ट्रीय समिति संयोजिका नीलिमा चांडक, विदर्भ प्रदेश संस्कृति सिद्धा मार्गदर्शिका वैजयंती माहेश्वरी, स्वयं सिद्धा समिति संयोजिका उमा राठी, नारी संदेश सह संपादिका मंगला साबू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।कार्यक्रम को सफल बनाने में गोंदिया जिला माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष राजेश पनपालिया, सचिव रवि मूंदड़ा,कोषाध्यक्ष बालमुकुंद फाफट व स्थानीय अध्यक्ष नितिन सोमानी सहित सभी का अत्यधिक सहयोग मिला।अंत में राधिका जी कोठारी ने आए हुए अतिथियों का आभार माना। राष्ट्रगीत के साथ सभा की समाप्ति हुई।