33.6 C
Gondiā
Sunday, June 14, 2026
Home हिंदी खबरे धान उत्पादक किसानों का 7/12 कोरा करें राज्य सरकार-शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे

धान उत्पादक किसानों का 7/12 कोरा करें राज्य सरकार-शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे

0
140

blank

गोंदिया- कर्ज के बोझ, आसमानी संकट एवं गीले अकाल से जूझ रहे किसानों को आर्थिक रूप से राहत देने शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से किसान भाइयों का सात बारह कोरा करने की अपील की है।
हाल में उन्होंने पिछले दिनों आयी बारिश से डूबे खेत-खलिहानों का दौरा कर धान की फसलों का निरीक्षण किया था। गोंदिया तालुका सहित जिले भर में बाढ़ के हालातों और गीले अकाल से फसलें बर्बाद हो गई है। फसलें बर्बाद होने पर किसानों पर आर्थिक परेशानी के साथ कर्ज का संकट मंडरा रहा है। राज्य सरकार ने फसलों के पंचनामे करने के निर्देश दिए, पर किसानों को अबतक कोई फौरी राहत नही मिली है।
शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि, महायुति की सरकार किसान हितैषी सरकार है। सरकार हर संकट पर किसानों को राहत देने का कार्य किया है। वर्तमान में भी शिंदे सरकार धान उत्पादक किसानों के आँसू पोछकर उनके सात बारह कोरे करेंगी ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।