37.3 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे जागृती पतसंस्था में हुए ४५ करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार के मु्द्देपर तायवाडे...

जागृती पतसंस्था में हुए ४५ करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार के मु्द्देपर तायवाडे लडेंगे

0
392

blank

पत्रकार एवं जागृती भ्रष्टाचार संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेशकुमार तायवाडे ने किया निर्दलीय नामांकन दाखिल
७ हजार खातें धारकों के डुब चुकें है लाखों रुपए….

तिरोडा,दि.२६ः तिरोडा गोरेगाव विधानसभा क्षेत्र से एकोडी ग्राम के पत्रकार एवं जागृती भ्रष्टाचार संघर्ष समिती के अध्यक्ष राजेशकुमार तायवडे ने युवा एवं ग्रामीण स्तर पर जनता की माँग को देखते हुए निर्दलीय उमेदवारी अर्ज दाखिल किया है। पत्रकार राजेशकुमार तायवाडे ने अब तक अनेक समस्याओं को उठाकर उन्हें न्याय दिलाने का भी कार्य किया है।आगामी २० नोव्हेंबर को होने वाले तिरोडा गोरेगांव विधानसभा चुनाव में जागृति पत संस्था में हुएं ४५ करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार का मुद्दा एवं विकास कार्यों में हुएं भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर तायवाडेने जनता के बिच जाने का फैसला लिया है। जागृति पत संस्था के हुए भ्रष्टाचार की वजह से ७ हजार खातें धारकों के पैसे डुब चुकें है,साथ ही अनेकों खातें धारक घर से बेखर भी हो चुकें है। इसी को देखते हुए जागृती भ्रष्टाचार संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेशकुमार तायवाडे को तिरोडा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उमेदवारी अर्ज दाखिल किया गया है।

blank