31.2 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे बालाघाट नगर का पहला रेल्वे अंडर पास इसी माह होगा प्रारम्भ

बालाघाट नगर का पहला रेल्वे अंडर पास इसी माह होगा प्रारम्भ

0
8951

blank

5 किमी.लम्बे 10 ओव्हर ब्रिज व पुल पर चल रहा काम, इस वर्ष कई ओव्हर ब्रिज और पुल होंगे पूर्ण
187.72 करोड़ के ब्रिज व पुल जिले की सड़कों को देंगे नया आयाम
बालाघाट,३ जनवरीः  इस वर्ष जिले में कई सड़को को नए आयाम मिलेंगे। इसकी शुरुवात इसी माह से होने की पूरी सम्भावना है। इन दिनों जिले में 10 निर्माणधीन ओव्हर ब्रिज और पुल बन रहे है। कुल 5279.08 मीटर लंबे ये ब्रिज व पुल 187.72 करोड़ की लागत से बन रहे है। इसमें नगर के सरेखा व गर्रा आरओबी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जो नदियों और रेल्वे क्रोसिंग के कारण आवागमन को सुगम बनायेगे। अभी बड़ी खुशी की खबर यह है कि नगर का पहला सरेखा रेल्वे अंडर पास जल्द ही प्रारम्भ होने वाला है। इस सम्बंध में एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि एक शेड का निर्माण शेष है। लोहे के शेड निर्माण पुरा होने के बाद आवागमन प्रारंभ होगा। इसके लिए रिहल्सल जैसी औपचारिकता पूर्ण करना शेष है। रेल्वे विभाग द्वारा जल्द ही निर्णय कर आवागमन के लिए प्रारम्भ हो जाएगा। इसके अलावा जिले में 10 ऐसे ओव्हर ब्रिज व ब्रीज का कार्य चल रहा है। जो इस वर्ष पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर है। नगर में दो निर्माणधीन आरओबी भी उनमें शामिल है। साथ ही जिले में कई ऐसे गांव व हाइवे पर बनने वाले ब्रिज व पुल है जो प्रचलित होकर 40 से 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुके है।blank
शहर को गति देने के साथ ही सुंदरता में निखार लाएंगे दो आरओबी
फिलहाल नगर में दो महत्वपूर्ण आरओबी निर्माणाधीन है। साथ ही एक आरओबी निर्माण की तैयारी भी तेजी से हो रही है। ब्रिज निगम के एसडीओ श्री अर्जुन सनोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर का पहला ओव्हर ब्रिज का कार्य 68 प्रतिशत पूरा हो गया है। नगर का बड़ा काम है, जो नगर के आवागमन को गति देने के साथ सुंदरता में भी योगदान देगा। साथ ही गर्रा रोड़ पर बन रहे आरओबी का कार्य 55 प्रतिशत पूरा हो गया।
तीन भुजाओं वाले आरओबी से आवागमन की बढ़ेगी गति
बालाघाट नगर के आवागमन को गति देने में सरेखा आरओबी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरेखा और गर्रा आरओबी दोनों की चौड़ाई 12-मीटर रखी गई है। जो आने जाने के लिए सुगमता प्रदान करेगा। करीब 1 किमी लंबा ब्रिज 34.15 करोड़ रुपये की लागत से बनकर जुलाई तक तैयार होगा। जबकि गर्रा की ओर जाने वाले रेल्वे क्रॉसिंग आरओबी की लंबाई 668.56 मीटर है। यह ब्रिज 21.68 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन है।
इन ब्रिजों पर भी कार्य तेजी से चल रहा है,
जिले के लिए एक बड़ी अच्छी खबर यह भी है कि यहां का सबसे बड़ा आरओबी निर्माण की भी स्वीकृति मिल चुकी है। 10 में से 9 पर कार्य तेजी से चल रहा है। जबकि एक कटंगी सेक्शन पर 1313.24 मीटर लम्बे रेल्वे ब्रिज को 34.96 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कार्य शुरू हो रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर डोंगरमाली-घोटी-धापेवाड़ा में 600 मीटर उच्च स्तरीय पुल का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसी तरह कटंगी सेक्शन पर क्रॉसिंग के लिए 458.08मीटर का 40 प्रतिशत, बुद्बुदाटोला में 175 मीटर के जलमग्नीय पुल का कार्य 56 प्रतिशत, झालीवाड़ा से मेहदुली चंदन नदी पर 250 मीटर पुल का कार्य 70 प्रतिशत, बंजर नदी पर चारटोला से भण्डारपुर मार्ग के 125 मीटर का 25 प्रतिशत,बालाघाट-मोक्षधाम से जागपुर मार्ग के वेनगंगा नदी पर बन रहे पुल का कार्य 32 प्रतिशत पूर्ण हुआ है।

blank