41.4 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे जीईएस रिटायर्ड संगठन ने किया महिलाओं का सम्मान

जीईएस रिटायर्ड संगठन ने किया महिलाओं का सम्मान

0
32

गोंदिया-जी.ई.एस. रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा गढ्ढाटोली स्थित सत्य साई मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे “महिला दिवस सम्मान समारोह” का आयोजन दिंनाक 8 मार्च को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा डा.माधुरी नासरे ( महिला बैंक अध्यक्ष), प्रमुख अतिथी द्वारका ताई सावंत (संचालिका महिला बैंक) विशेष अतिथि शोभा बाजपेयी मैडम, भुवनेश्वरी बोपचे मेडम इनके हस्ते माता सरस्वती, मनोहरभाई पटेल तथा सावित्री बाई फुले के छायाचित्र का पुजन कर कार्यक्रम की सुरुवात की गई। सौ वंदना शामकुंवर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रस्ताविक मे संगठन अध्यक्ष सुखनंदन तुरकर ने जीईएस रिटायर्ड कर्मचारीयों द्वारा वर्षभर के कार्यक्रम की जानकारी दी। आज के अवसर पर सत्कार मूर्ति सेवानिवृत मुख्याध्यापिका सौ. अलका हटवार, से नि प्राचार्या,सौ मंदा बोपचे , से नि शिक्षिका,शालिनी मोरघडे एवं से नि प्राचार्या,सौ ज्योति सोमवंशी से.नि.शिक्षिका का अतिथियों ने शाल, श्रीफल , सम्मानपत्र और पुष्पगुच्छ दे कर सत्कार किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्षा डा.माधुरी नासरे मैडम ने सत्कारमुर्तियों को बधाई दी और संगठन के वर्षभर के कार्यक्रम की सराहना करते हूए हम ने समाज के लिए और क्या क्या कार्य करने चाहिए इस पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि बाजपाई मैडम ने महिलाओं की स्तिथि की जानकारी देते हूए महिलाओं कार्यक्रम मे संगठन के हर कार्यक्रम मे उपस्थित रहने की अपिल की। सत्कार मूर्ति ने अपने मनोगत व्यक्त कर ग्रुप के पदाधिकारी एवम उपस्थित सभी सभासदो का आभार माना। उत्कृष्ठ कार्यकलापों के लिए श्री कृष्णा चौरसिया एवम श्री एच बी जायसवाल सर का विशेष सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री सी बी बिसेन ने एवम् आभार सौ वंदना शामकुवर द्वारा किया गया। महिलाओं के सम्मान में एफ सी पटले, संतोष शामकुंवर, सी एल हनवते, संजय जायसवाल सर ने कविताएं प्रस्तुत की । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के संरक्षक एच बी जायसवाल, कार्याध्यक्ष हनवते, सचिव संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष रामटेककर, कोषाध्यक्ष केशव चित्रिव, अप्पाराव पंढरी, देबीप्रसाद पांडे, सुनील श्रीवास्तव, डी आर चौरागड़े सर श्री अशोक गुप्ता आदि ने अथक सहयोग किया। कार्यक्रम पश्चात समस्त उपस्थितों हेतु अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

blank