
नागपुर -दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में वर्ष 24-25 एवं 25-26 की मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की
द्वितीय बैठक दिनांक 16 जुलाई 2025 को आयोजित किया गया था । इस बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्रों से जुड़े यात्री सुविधाओं तथा व्यापार से संबंधित विभिन्न मुद्दें रखें गए,जिसमें तिरोड़ी स्थित रोड ओवर ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था की मुद्दे को रखा गया था और सुझाव दिया गया था कि तिरोड़ी आर.ओ.बी. पर रात्रि समय अपर्याप्त रोशनी के कारण स्थानीय नागरिकों,यात्रियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा इस सुझाव को संज्ञान में लेते हुये सम्बंधित विभाग को रोड ओवर
ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तिरोड़ी
स्थित रोड ओवर ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर आधुनिक एल.ई.डी. लाइट्स की व्यवस्था कर दी
है। ये लाइट्स ऊर्जा की बचत करते हुए अधिक रोशनी प्रदान करेंगी तथा मौसम के अनुसार स्वचालित रूप से संचालित
होंगी।दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि यात्रियों एवं आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
समय-समय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त सुझावों पर शीघ्र अमल कर सकारात्मक बदलाव लाना हमारा
लक्ष्य है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल निरंतर यात्रियों की





