गोंदिया,दि.२९(खेमेंंद्र कटरे) -इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे ने रविवार से अगले छह महीनों के लिए अपना ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम लागू कर दिया है। इस दौरान, हवाई अड्डे से 100 उड़ानें संचालित होंगी, जिनमें सबसे ज़्यादा उड़ानें इंडिगो द्वारा संचालित की जाएँगी।इसमे स्टार एयर वापसी कर रही है और गोंदिया के लिए टाईमटेबल शेड्युल के हिसाब से २९ अगस्त से सेवा शुरु करने के लिये टाईमटेबल जारी किया है,जो की १६ सितबंर उड्डाण की तिथी निर्धारीत कर बुकिंग प्रकिया शुरू कर दि गयी है। जिसका गोंदिया-इंदोर भा़डा १४९९ रुपये से सुरु कर स्टार एयरने अपने टाईमटेबल मे गोंदिया -इंदोर का शेड्युल निर्धारीत कर दिया है। सप्ताह मे मंगलवार,बुधवार एंव शुक्रवार एैसे तीन दिन फ्लाईट चलेगी। इस संदर्भ मे गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट के विमानपत्तनन अधिकारी श्री वर्मा इन्होने अगले कुछ दिनो मे फ्लाईट सुरु होने की पुष्टी की है।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट हैदराबाद के लिए नियमित हप्ते मे दोन दिन शुरू है। हजारों लोग हैदराबाद होते हुए मुंबई,दिल्ली जैसे शहरो मे जा रहे है। अब फ्लाय बिग एयरलाइंस द्वारा बंद की गई इंदौर-गोंदिया विमान सेवा को स्टार एयर विमान कंपनी द्वारा फिर शुरू किया जा रहा है।इससे पहले फ्लाई बिग ने इंदौर-हैदराबाद उड़ान सेवा संचालित की थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। वर्तमान में, गोंदिया-हैदराबाद उड़ान सेवा इंडिगो द्वारा नियमित रूप से संचालित की जा रही है।
- ✈️ गोंदिया – इंदौर फ्लाइट अपडेट ✈️
दिनांक – 16 सितम्बर 2025 से शुरू
सप्ताह में 3 दिन – मंगलवार, बुधवार व शुक्रवारइंदौर → गोंदिया
शाम 5:00 बजे उड़ान ✈️
शाम 5:55 बजे लैंडिंग ⏳ (55 मिनट)गोंदिया → इंदौर
शाम 6:25 बजे उड़ान ✈️
शाम 7:20 बजे लैंडिंग ⏳ (55 मिनट)किराया सिर्फ ₹1499/- से शुरू
बुकिंग उपलब्ध – स्टार एयर वेबसाइट पर





