
गोंदिया– स्थानीय नटवरलाल माणिकलाल दलाल कला वाणिज्य व विधी महाविद्यालय , गोंदिया एवं मेरा युवा भारत केंद्र, गोंदिया के सहयोग से दिनांक 5 मार्च को आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन खासदार प्रफुल्ल पटेल, वर्षाबेन पटेल अध्यक्ष गोंदिया शिक्षण संस्था,राजेंद्र जैन, पूर्व विधायक तथा सचिव गोंदिया शिक्षण संस्था एवं निखिल जैन, संचालक, गोंदिया शिक्षण संस्था के मार्गदर्शन में किया गया| विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता २०२६ का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत@२०४७ विज़न के अनुरूप है| इसका उद्देश्य भारत के युवाओं में विशेषतः १८ से २५ वर्ष के बीच के युवाओं के नेतृत्व गुण एवं भारतीय संसदीय प्रणाली की समज को बढाना है| कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती श्रुती डोंगरे, जिल्हा युवा अधिकारी, डी बी दिघोरे उपशिक्षणाधिकारी , प्राचार्य रवींद्र मोहतुरे, प्रा.कल्पना घोषाल, प्रा वर्षा गगणे, पत्रकार संजीव बापट, प्रा सचिन वेळुरकर, समाज सेवक धर्मराज पुराम तथा रा से यो जिल्हा समन्वयक डॉ बबन मेश्राम ने दीप प्रज्वलन से किया| कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य रवींद्र मोहतुरे ने विद्यार्थीयो मे शिक्षण के साथ साथ विभिन्न स्पर्धा के माध्यम से विद्यार्थीयो का सर्वांगीण विकास विषय पर प्रकाश डाला| कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी थी। इसमें से वंशिका मोदी प्रथम, प्रिन्स अडकने द्वितीय, हर्षु बावनकर तृतीय, साहिल नागवंशी चतुर्थ और कविता राऊत पांचवे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रा योगराजसिंह बैस, प्रस्तावना एवं आभार प्रा तारेंद्र कुमार पटले ने किया| आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ भावेश जसानी, डॉ अंबादास बाकरे, डॉ किशोर वासनिक, डॉ योगेश भोयर, डॉ संतोष होतचंदानीं, प्रा सौरभ चेटुले , प्रा संकेत सहारे , प्रा राखी हट्टेवार तथा रा से यो स्वयंवको ने अथक प्रयास किया| डॉ सरिता उदापूरकर, डॉ हरिश्चंद्र पारधी डॉ उमेश उदापुरे, डॉ गिरीश कुदळे, डॉ तृप्ती पटेल, डॉ खुशबु होतचंदानी, डॉ सुनील जाधव, डॉ शशिकांत चौरे, प्रा अर्चना अंबुले एवं न मा द महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारीयो ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभायी|





