26.5 C
Gondiā
Wednesday, July 1, 2026
Home हिंदी खबरे जयस्तंभ चौक पर 121 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग, पार्षद लोकेश...

जयस्तंभ चौक पर 121 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग, पार्षद लोकेश (कल्लु) यादव का नप अध्यक्ष शेंडे को ज्ञापन

0
11

गोंदिया. गोंदिया शहर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक पर 121 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित किए जाने की मांग उठाई गई है. इस संबंध में पार्षद लोकेश (कल्लू) एस. यादव द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे व नप मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.
blank
पार्षद लोकेश यादव का कहना है कि जयस्तंभ चौक शहर का प्रमुख और ऐतिहासिक स्थल है. यहां भव्य तिरंगा स्थापित होने से शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी. ज्ञापन में आग्रह किया गया है कि आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से पहले 121 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोंदिया के नागरिकों की उपस्थिति में भव्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया जा सके. लोकेश यादव ने नप प्रशासन से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है. उनका मानना है कि जयस्तंभ चौक पर विशाल तिरंगा स्थापित होने से यह स्थान शहर की नई पहचान बनेगा और नागरिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र भी सिद्ध होगा.