24.5 C
Gondiā
Monday, August 24, 2026
Home हिंदी खबरे नवनिर्वाचित सांसद राजेंद्र जैन पहुंचे कामठा के संत श्री लहरीबाबा आश्रम, समाधि...

नवनिर्वाचित सांसद राजेंद्र जैन पहुंचे कामठा के संत श्री लहरीबाबा आश्रम, समाधि व शिवमंदिर में टेका माथा..

0
118

गोंदिया, 9 जुलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य राजेंद्र जैन ने आज गुरुवार, 9 जुलाई को संत श्री लहरीबाबा आश्रम संस्थान (मध्यकाशी), कामठा को भेंट दी, जहाँ संस्थान के अध्य्क्ष संत श्री तुकडया बाबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।जैन ने संत श्री लहरी बाबा की “समाधि” एवं शिव मंदिर पर माथा टेका एवं पूजा अर्चना की , उन्होंने तुकडया बाबा का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने आश्रम कैंपस का भी दौरा किया और वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। जैन ने संत लहरी बाबा के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए, संस्थान के विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया।

blank

संसद के ऊपरी सदन के लिए चुने जाने पर उन्हें संत तुकडया बाबा के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीकाराम मेंढे, सुनील पटले, संजीव बापट, संस्थान के सचिव गोविंद मेश्राम, ट्रस्ट बोर्ड के दीपक कुंदनानी, जयंत खरकाटे, विजय सातपुड़े, अपूर्व मेठी, मुरलीधर वंजारी, कृपाल मरठे, संभाजी खोके, गोपालकृष्ण माने, खंडार, विश्वनाथ तरोने, महेश बान, रमाकांत रहांगडाले और अन्य मौजूद थे।