26.4 C
Gondiā
Tuesday, August 25, 2026
Home हिंदी खबरे गोंदिया पंचायत समिति पहुंचे जिला परिषद के नवनियुक्त सीईओ, विकास कार्यों पर...

गोंदिया पंचायत समिति पहुंचे जिला परिषद के नवनियुक्त सीईओ, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

0
83

गोंदिया:  गोंदिया जिला परिषद के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनित चन्द्रा दोन्तुला ने शुक्रवार को पहली बार गोंदिया पंचायत समिति का दौरा किया। इस अवसर पर पंचायत समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।भेंट के दौरान तालुका में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, ग्रामीण विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को गति देने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

पंचायत समिति गोंदिया के सभापति, कृषि उपज मंडी समिति गोंदिया के संचालक तथा जिला परिषद गोंदिया की अर्थ एवं नियोजन समिति के सदस्य मुनेश रहांगडाले ने सीईओ का स्वागत करते हुए तालुका के विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सीईओ की इस पहली यात्रा से गोंदिया तालुका के विकास कार्यों को नई गति मिलेंगी।