25 C
Gondiā
Saturday, August 29, 2026
Home हिंदी खबरे आज़ाद लाईब्रेरी में मनाया गया ईद मिलन समारोह

आज़ाद लाईब्रेरी में मनाया गया ईद मिलन समारोह

0
41

गोंदिया।-शहर के हृदय स्थल में स्थित आज़ाद लाईब्रेरी हॉल में 5 जुलाई 2017 को खुसूसी तौर पर ईद-मिलन का प्रोग्राम रखा गया था। जहां लाईब्रेरी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सभी ट्रस्टी, कार्यकारिणी सदस्य और मुस्लिम समाज के बंधुओ की उपस्थिती में कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
समारोह में उपस्थित सभी ट्रस्टियो, सदस्यो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुसी की मुबारकबाद दी। इस दौरान लाईब्रेरी ट्रस्ट की ओर से सेवइयों और खाने का आयोजन भी रखा गया था जिसका सभी ने लाभ उठाया।
इसी खास मौके पर हज के लिए चयनित आज़ाद लाईब्रेरी के अध्यक्ष जनाब अ. जब्बार भाई को पुष्पगुच्छ देकर सभी मुस्लिम भाइयों ने मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में आज़ाद लाईब्रेरी के अध्यक्ष सर्वश्री जनाब अ. जब्बार खान जिलानी, हाजी डॉ. रशीद  शेख, अ. लतीफ शेख, हाजी मो. अकरम काजी, सय्यद अ. वहाब, हाजी सै. जाहिद अली, पार्षद शकील मंसूरी, महताब खान, अहमद लालानी, अशफाक खान, कदीर शेख, अ. कादर खान, शकील अहमद खान, खालिद खान, डॉ. सफीउल्ला खान, अ. जाहिद खान, मोनीश खान, वकार सय्यद, हाजी प्रो. जफर खान, मिर्ज़ा तालिब बेग, जफर खान, तौसीफ शेख, जुनेद शेख, इरशाद जाफर काजी,  अतीकुर्रहमान शेख, इरफान आजम काजी एवं इरशाद कदीर शेख सहित अनेक मुस्लिम समाज के बंधु उपस्थित थे।