23.9 C
Gondiā
Monday, August 17, 2026
Home हिंदी खबरे बापू के स्वप्नो का भारत बनाए- आ. डॉ. परिणय फुके

बापू के स्वप्नो का भारत बनाए- आ. डॉ. परिणय फुके

0
38

गोंदिया,2 अक्तुंबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने सदैव नशा मुक्ति और स्वच्छ्ता का संदेश दिया। स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे यही उनका संकल्प था। आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकारें बापू के संकल्पो को आत्मसात कर उस पर कटिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जबसे देश की बागडोर संभाली है तबसे वे देश मे स्वच्छता का नारा देकर स्वच्छता अभियान चला रहे है। सरकार के इसी संकल्प को लेकर आज बापू के सपनो को साकार करने हेतु हम स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दे रहें है। उक्त आशय के उद्गार भंडारा-गोंदिया के विधान परिषद सदस्य विधायक डॉ. परिणय फुके ने व्यक्त किए।

2 ऑक्टोबर गांधी जयंती के अवसर पर गोंदिया शहर के नेहरू चौक एव ग्रामीण के रावनवाड़ी के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक डॉ परिणय फुके,  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशभाऊ कुथे, नगराध्यक्ष अशोक इंगले, बाला भाऊ अंजनकर, विनोद अग्रवाल,  शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलंका, सरपंच रावनवाड़ी सुजीत येवले, नगरसेवक दीपक बोबड़े, देवेश मिश्रा, दीपक कदम, संजय मुरकुटे सरपंच सुजीत येवले, अभयकुमार गौतम, समेत अनेको भाजपा पदाधिकारीयो एवम नागरिकों ने उपस्थिती दर्ज कराकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया !