दूसरी जाति की लड़की से प्यार किया तो लड़के को नंगा कर गधे पर घुमाया

0
130

नासिक. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के वामबोरी गांव में दूसरी जाति की लड़की से प्यार करना एक 18 साल के शख्स को बहुत भारी पड़ा। गांव के लोगों ने प्यार करने वाले शख्स के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद उसे एक गधे पर बैठा दिया और गांव में घुुमाया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके गले में चप्पलों की माला भी डाल दी थी। आरोप है कि गांव वालों ने उसके परिवार वालों को भी पीटा। पुलिस ने इस संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि शिवम द्वारकानाथ भारदिया नाम का युवक दूसरी जाति की एक लड़की से प्यार करता था। वामबोरी के लोग दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।

बताया जा रहा है कि गांव वाले इसे लेकर कई दिनों से नाराज थे और शुक्रवार को लोगों का समूह युवक के घर के सामने इकट्ठा हो गया और परिवार के सदस्यों को बेइज्जत करने लगा। इसी दौरान घर के भीतर से लड़के को भीड़ ने बाहर निकाल लिया और उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।
इस संबंध में राहुरी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज संजय पाटिल ने कहा कि घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले के संबंध में अधिक जानकारी मांगी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।