नागपूर,दि.02फरवरीः- मध्यप्रदेश के बैहर में आयोजित राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के अधिवेशन में राजा भोज स्मारक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप मे प्रदीप कोल्हे इनको पवार क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष इंजि.मुरलीधर टेंभरे इन्होने मनोनीत किया.राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के अधिवेशन मे सर्वसमंतीसे अधिवेशन के समापन के पुर्व महासभा के अध्यक्ष एव राष्ट्रीय राजाभोज स्मारक समिती के अध्यक्ष टेंभरे इन्होने नागपूर निवासी प्रदिप कोल्हे इनके नाम की महासभा के अधिवेशन मे घोषणा की.कोल्हे इनके नाम का महासभा के कोषाध्यक्ष रमेश टेंभरे, उपाध्यक्ष उमेश देशमुख,अशोक बिसेन,राजेंद्र पटले एंव दुर्ग भिलाई संगठन के पुर्व पदाधिकारी एल.के.राणासहिंत अन्य पदाधिकारियोने अनुमोदन किया.नवनिर्वाचित राजाभोज स्मारक समिती के अध्यक्ष कोल्हे इनका महासभा की औरसे पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया.





