39.4 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे विधायक कावरे ने की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगवानी

विधायक कावरे ने की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगवानी

0
185

गोंदिया,3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक शिवराज सिंह चौहान का धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह का 2 फरवरी गोंदिया आगमन हुआ। जिनका बिरसीं एयरपोर्ट पर परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे ने स्वागत-सत्कार करते हुए अगवानी की। पश्चात विधायक कावरे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गोदिया रवाना हुए। जहां श्रीमती साधना सिंह के बड़े पिताजी ब्रह्मलीन देवचंद मसानी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी तेरहवीं में सम्मिलित हुए। वहीं उनके पिता घनश्याम प्रसाद मसानी का कुशल क्षेम जानते हुए आशीर्वाद लिया। दौरान विधायक कावरे ने पूर्व मुख्यमंत्री से परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र और जिले की विभिन्न समस्याओं, विकास मूलक कार्यो और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्हें बालाघाट आने का निमंत्रण भी दिया। जिसे स्वीकार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने जल्द प्रवास की बात कही। इस अवसर पर विधायक रामकिशोर कावरे के साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौसम हरिनखेरे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल धुवारे, सांसद मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, पप्पू भादूपुटे, सुधीर गुड्डू चौधरी और मनोज पारधी समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।