गोंदिया,दि.04 फरवरीः-युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संग़ठन को जिल्हा होमगार्ड संघ ने अपनी समस्याओं का निवेदन देकर सहयोग की मांग की है। जिल्हा अध्यक्ष सचिन राहंगडाले की अध्यक्षता में युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संघठन की मासिक सभा मे जिल्हा होमगार्ड संघ ने अपनी समस्याओं का निवेदन सौपा एंव संगठन द्वारा निर्धारित समय पर उच्चस्तरीय चौकशी कर होमगार्ड्स कर्मियों को न्याय दिलाने में अग्रिम भूमिका निभानेका होमगार्ड संघ को युवाओ की आवाज संग़ठन ने भरोषा दिलाया है ।इस अवसर पर शाहरुख पठान (जिल्हा कार्यध्यक्ष),जाकिर खान (जिल्हाउपाध्यक्ष),चंदाताई सिंगधुपे (जिल्हा सचिव),विजय राहंगडाले (जिल्हा प्रचारप्रमुख),ओमप्रकाश पारधी,सचिन तुरकर, मंगेश शेंडे,नितिन तुरकर (जिल्हा महासचिव),यशवंत मेश्राम ( गोंदिया तालुका अध्यक्ष),कुंदाताई भाष्कर (शहर महिला अध्यक्ष),तैशीम शाह (गोंदिया शहर अध्यक्ष),इशुदास हरपाल (शहर उपाध्यक्ष), निशाताई पाचे (शहर महिला उपाध्यक्ष) आदि उपस्थित थे ।





