गोंदिया,दि.07ःःविश्वभूषण, भारतरत्न प. पु. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती उत्सव समिती, गोंदिया द्वारा भीमघाट परिसर में माता रमाई अंबेडकर जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम जयंती उत्सव समिती के अध्यक्ष अमित कुमार भालेराव एवम नगर सेवक विनीत सहारे द्वारा माता रमाई के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया व सभी उपस्तिथ कार्यकर्ताओ द्वारा माता रमाई को अभिवादन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के दीपेन वासनिक, नीलेश देशभ्रतार, अमर राहुल , भूपेंद्र वैद्य, कृष्णकुमार कटाने, शैलेश टेंभेकर, आकाश इंदुरकर, मयूर मेश्राम, वेदांत गजभिये, प्रशांत डोंगरे, रोहित वैद्य, निशांत वहाने उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्याम चौरे ने किया तथा आभार शैलेश टेंभेकर ने माना।





