मनोहरभाई पटेल के जयंती समारोह में दोनों जिलों के मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान
गोंदिया,9 फरवरीऋृ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि स्व.मनोहरभाई पटेल ने शिक्षा के साथ ही सिंचाई प्रकल्पों पर भी जोर दिया था. उन्होंने भंडारा एवं गोंदिया जिले में शिक्षा की ज्योत जलाई. उनके द्वारा स्थापित संस्था में आज 1.25 लाख विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं. क्वालिटी की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है. उनकी इच्छा थी कि दोनों जिलों में शिक्षा के साथ ही सिंचाई प्रकल्पों का विकास हो, जिले विकास करें. उनके इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी हमारी है.
सांसद पटेल स्व.मनोहरभाई पटेल की 114 वीं जयंती के उपलक्ष्य में धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 9 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. कार्यक्रम में भंडारा-गोंदिया जिलों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए. कार्यक्रम में उद्घाटक के रूप में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्टÑ विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले, राज्य के गृह एवं जिले के पालकमंत्री अनिल देशमुख, राज्य के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, अभिनेता सुनील शेट्टी, वर्षाबेन पटेल, विधायक मनोहरराव चंद्रिकापुरे, विनोद अग्रवाल, सहषराम कोरोटे, प्रकाश गजभिये, राजू कारेमोरे, पूर्व सांसद डॉ.खुशाल बोपचे,मधुकर कुकडे,पूर्व विधायक हरिहरभाई पटेल, राजेंद्र जैन, सेवक वाघाये, नाना पंचबुद्धे, सुनील फुंडे, भंडारा जि.प.अध्यक्ष रमेश डोंगरे, नगराध्यक्ष अशोक इंगले, विजय शिवनकर, पूर्व मंत्री भरत बहेकार, रामरतन राउत, नरेश माहेश्वरी, समर्थ पारेख, नमीत सोनी, प्रजय पटेल, निकुल तोमर, दीपमभाई पटेल, अजय वढेरा, निखिल जैन एवं अन्य मान्यवर मंचासीन थे.
सांसद पटेल ने स्व.मनोहरभाई पटेल के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनोहरभाई पटेल द्वारा जलाई गई शिक्षा की ज्योत को राष्टÑीय स्तर का दर्जा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं. वे खुद पढ़े-लिखे नहीं थे लेकिन नौकरी करते थे. विद्यार्थियों का उत्साह बढ़े, सम्मान बढ़े, इसी उद्देश्य से स्व.मनोहरभाई पटेल की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सांसद ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में जो काम होने चाहिए थे, वो प्रलंबित रह गए. आदित्य जैसा युवा सरकार में काम कर रहा है. दोनों जिलों के विकास को गति देने की जिम्मेदारी विधायकों की है. कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक एवं गोंदिया शिक्षण संस्था सचिव राजेंद्र जैन एवं गंगाधर परशुरामकर ने किया. आभार प्रदर्शन राजेंद्र जैन ने किया.
2 वर्ष में मेडिकल कॉलेज की भव्य इमारत
सांसद पटेल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की इमारत का काम प्रलंबित है. 470 करोड़ रु. मंजूर हुए हैं. जगह उपलब्ध है. मेडिकल कॉलेज के काम को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. इस कार्य को 2 वर्ष में पूरा करवा कर भव्य सुंदर इमारत खड़ी की जाएगी. धापेवाड़ा प्रकल्प का प्रथम चरण पूरा हो चुका है. दूसरे एवं तीसरे चरण को 2 वर्ष में पूरा किया जाएगा. जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छे मार्गों के साथ ही सिंचाई प्रकल्प, उद्योग जरूरी है. जिले में अधिक से अधिक उद्योग लाए जाएंगे. राज्य में सरकार अच्छे एजेंडे पर काम कर रही है. विकास की गति के अभाव को दूर किया जाएगा.
जलबपुर रेलवे लाइन मार्च तक
विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जबलपुर रेलवे लाइन का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा. इससे गोंदिया के व्यापार को गति मिलेगी. शिक्षा क्षेत्र में अभी ओर आगे जाने की आवश्यकता है. बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए हमें तकनीकी शिक्षा पर जोर देना होगा. शिक्षा में परिवर्तन की आवश्यकता है. सरकार जनता को न्याय देने का काम करेगी. इस दौरान उन्होंने भंडारा-गोंदिया जिले के पुलिस क्वार्टर की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया.
अच्छे लोगों की सरकार: ठाकरे
कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री आदित्य ठाकरे ने संस्था के कॉलेज को इंटरनेशनल कैंपस् बताते हुए कहा कि इतनी अच्छी व्यवस्था जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है. यहां के संस्कार संपूर्ण महाराष्टÑ में जाने चाहिए. जहां शिक्षा वहां उम्मीद. सुपर पावर बनना है तो सीखते रहना चाहिए. यह अच्छे लोगों की सरकार है. साफ लोगों की सरकार है. सभी की आवाज सुनी जाएगी. विकास को गति दी जाएगी.
इनको प्रदान किए गए स्वर्ण पदक
गोंदिया जिले से दसवीं में प्रथम क्रमांक प्राप्त आदित्य राहुलकर, छात्राओं में कल्याणी सोनवाने, बारहवीं में प्रथम रही सिया ठाकुर, बीए में प्रथम अर्चना राउत, बी.कॉम के अक्षयकुमार शिवणकर, बीएससी में प्रथम मेघा अग्रवाल, अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम में प्रथम सोनिया नंदेश्वर, भंडारा जिले से एसएससी में प्रथम प्रतिक्षा बेदपुरिया, बारहवीं में प्रथम खुशी गंगवानी, बीए में प्रथम सुषुप्ती कालबांधे, बी.कॉम की पायल चोपडे, एसससी में प्रथम समीक्षा बोरघरे, अभियांत्रिकी में प्रथम मनीषा भदाडे को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. इनके अलावा मनीषा केशरवानी, प्रतिभा छतवानी, रिशान अहमद, प्रियंका शर्मा, मुन्ना राणा का सम्मान किया गया.