गोंदिया,दि.13। शिवसेना ने 12 मार्च को फाल्गुन माह तिथि (हिन्दू कलेंडर) के अनुसार वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी। जयंती महोत्सव पर झूमकर शिवसैनिकों ने एक दूसरे को बधाई दी वही जय शिवाजी, जय भवानी, जय शिवराय के जयघोष के नारों के साथ विशाल शिव रैली निकालकर गोंदिया नगरी को ढोल-तासो एवं शहनाई की स्वर से गुंजायमान कर दिया।शिवराय की पावन जयंती पर सबसे पूर्व शिवसेना के जिला कार्यालय में शिवाजी महाराज के प्रतिमा का जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया, पश्चात तिलक लगाकर पूजन कर विशाल रैली की शुरुवात प्रभात टॉकीज चौक से की है।
शिव जयंती महोत्सव एवं विशाल रैली का आयोजन शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे के नेतृत्व में किया गया। विशाल रैली गाँधीप्रतिमा, चांदनी चौक, इसरका मार्केट, दुर्गा चौक, गोरेलाल चौक, नेहरू चौक, आम्बेडकर चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए प्रभात टॉकीज के समीप शिवसेना कार्यालय में समाप्त हुई जहां शिवभोज भी किया गया।
इस अवसर पर शिवसैनिकों ने पर्यावरण के सरक्षंण एवं स्वस्थ्य हरित वातावरण निर्माण हेतु घर-घर जाकर पौधे भेंट किये और हर घर वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भंडारा-गोंदिया के संपर्क प्रमुख श्री नीलेश धुमाल, उपजिला प्रमुख तेजराम मोरघडे, जिला समन्वयक पंकज यादव, जिला संघटक सुनील लांजेवार, ता. प्रमुख टोकेश हरिनखेड़े, तिरोडा तालुका प्रमुख अरुण हिरापुरे, युवा सेना समन्वयक सोनू चंद्रवंसी विधानसभा संघटक दिल्लू गुप्ता, युवा सेना तालुका अधिकारी पिंटू कटरे, शहर प्रमुख गुड्डु ऊके, युवा सेना शहर अधिकारी आशु मक्कड़, युवा सेना शहर समन्यक ऋषभ मिश्रा महिला आघाड़ी श्रीमती मोहिता मक्कड़, जिला सचिव अमरसिंग, विभाग प्रमुख, तालुका उपप्रमुख, मनोज लिल्हारे आशीष चव्हान बबलू लिल्हारे नितेश जैस्वाल राहुल रोकड़े शहर उपप्रमुखजय भोयर कमलेश मालाधारी निशु जोशी मीत मरुबन अक्षय केवट राजू नागरिकर इत्यादि पक्ष के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।





