40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home Top News चार इनामी समेत 32 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हत्या और सड़क काटने...

चार इनामी समेत 32 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हत्या और सड़क काटने का आरोप

0
352
file photo

blank

दंतेवाड़ा(एंजसी)। नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को दंतेवाडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शासन की नीतियों से प्रभावित होकर चार इनामी समेत 32 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। समर्पण करने वाले चार नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। सभी नक्सली बारसुर इलाके में सक्रिय थे। एसपी और एएसपी के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर पुलिस पार्टी पर हमला करने, ग्रामीणों की हत्या करने, सड़क काटने, बैनर पोस्टर लगाने जैसे आरोप है। बताया जाता है कि लोन वर्राटु अभियान से प्रभावित होकर इन नक्सालियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नकसलियेां को प्रोत्साहन राशि के साथ ही जरूरत के सामान भी दिये गये। सरेंडर करने वाले 32 नक्सलियों में से बाकेली गांव से 19, उदेनार से 3, कोरकोटी से 4, तुमरीगुंडा और मटासी से 3-3 नक्ससली शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों का समर्पण उनके लिये बड़ी सफलता है। पुलिस की माने तो जल्द ही इनसे जानकारी लेकर बारसूर इलाके में सर्च आपरेशन तेज किये जायेंगे।

blank