खेमेंद्र कटरे/श्रेयष तिडके, लांजी। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले मे 2022 मे पुलिस ने जहां नक्सलीयोको टक्कर देकर उन्हे गिरप्तार करने मे कामयाबी प्राप्त की,वही लगातार पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली लगातार कोशिश कर रहे है और जंगल में अपनी तादाद बढ़ा रहे है। वहीं पुलिस भी लगातार जंगल में सर्चिंग कर रह नक्सलियों के मंसूबों को नाकामयाब करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में इस नये वर्ष 2023 की शुरुआत में आज 12 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे बालाघाट जिले के डाबरी के जंगल में पुलिस व नक्सली आमने-सामने हुए और नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पुलिस ने शुरू की तो नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए है।जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सलियों ने वहां पर कैंप लगाया था। पुलिस ने मौके से अधपका खाना, खाना बनाने के बर्तन, चप्पल, गर्म कपड़े, पानी की बोतल, प्लास्टिक की शीट समेत अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री व नक्सली सामग्री को जप्त कर मामले को विवेचना में लिया है।
घटना की पुष्टि करते हुए बालाघाट जिला पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि 12 जनवरी को डाबरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत जंगल में सर्चिंग व एरिया डामीनेशन के दौरान हाकफोर्स पार्टी और एक नक्सल समूह के बीच आपसी फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया कि हाकफोर्स की टीम से करीब दस राउंड फायरिंग करने पर नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए है। जिसके बाद से ही जंगल में अन्य पार्टी भी तैनात कर सर्चिंग तेज कर दी गई है।पुलिस के तरफ से फायरिंग किए जाने बाद नक्सली अधपका खाना छोड़कर भागे है।





