24.5 C
Gondiā
Tuesday, August 25, 2026
Home Top News कलमना यार्ड के पास पटरी से मालगाड़ी के 4 डिब्बे उतरे

कलमना यार्ड के पास पटरी से मालगाड़ी के 4 डिब्बे उतरे

0
38

गाडियाँ का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ

नागपूर- छत्तीसगढ़ (GPCK) से कोराडी के लिये कोयला से भरी एक 58 डिब्बे वाली माल गाड़ी के 4 डिब्बे     ( इंजिन से 34,35,36&37th ) आज दिनांक 12-01-2023 को करीब 13.15 बजे कलमना यार्ड के पास ( किमी.1124/19-20) पटरी से उतर गये। साथ ही सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत गाड़ी को मौके पर भेजा गया है जो ½ घंटे के भीतर इतवारी से दुर्घटना रिलीफ ट्रेन घटना स्थल में पहुँच गई वहीं मनिन्दर उप्पल –मण्डल रेल प्रबन्धक सहित संबन्धित अधिकारीगण भी मौके पर रिस्टोरेशन के लिए घटना स्थल पहुंच गए। रिस्टोरेशन कार्य युद्ध स्तर जारी है।यह घटना कलमना यार्ड में घटी है व मेनलाइन प्रभावित नही हुई है जिसके फलस्वरूप यात्री गाडियाँ का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।