गोंदिया –नागपूर के सांसद नितिन गडकरी की संकल्पना से खासदार क्रीड़ा संघटनर व नागपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहयोग द्वारा आयोजित विदर्भ स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप २०२३ का नागपुर जिले में पांचवी बार भव्य आयोजन दिनांक ०८ ते १२ जनवरी तक किया गया था, जिसमे विदर्भ के संपूर्ण ग्यारह जिले से लगभग तीन से चार हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था।इसमे गोंदिया जिले के टिम ने 11 स्वर्ण एंव 15 रजत पदक जीतकर विदर्भ मे अव्वल स्थान प्राप्त किया।
उसी में गोंदिया जिला के अश्वमेध स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव डॉ.बबन मेश्राम के मार्गदर्शन में एथलेटिक्स कोच जागृत सेलोकर व टीम मैनेजर देवश्री मेश्राम के नेतृत्व में कुल ४३ खिलाड़ियों ने सहभाग लिया, एथेलेटिक्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अश्वमेध स्पोर्ट्स अकादमी गोंदिया से अंडर १२ आयु सीमा प्रवीण पारधी ने मिडले रिले में रजत पदक,सोनल मौजे ने ४×५०मीटर रिले काश्य पदक,अंडर १४ आयु सीमा श्रुति चौधरी हाय जंप में स्वर्ण पदक,अंडर १६ आयु सीमा सौरभ बोहरे १००मीटर अंडर १८ आयु सीमा में आदित्य इनकाने ने १००मीटर हर्डल्स में रजत पदक,निलेश कापसे ने ४०० मीटर हर्डल्स में रजत पदक, हर्ष बावनकर ११० मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक,लीना कोहड़े ने १०० मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक,
लीना कोहड़े ने १०० मीटर दौड़ में रजत पदक, पोर्णिमा ऊके ने ४०० मिटर हर्डल में व ४०० मीटर दौड में रजत पदक, मनीष रहंगडाले ने ४०० मीटर दौड में रजत पदक, लव कटरे ने १०० मीटर दौड में रजत पदक, आयुष टिडके, मिडले रिले में रजत पदक, मनीष रहंगडाले –मिडले रिले में रजत पदक व ४×४००मि मिक्स रिले में काश्य पदक, पोर्णिमा ऊके ने ४×४००मि मिक्स रिले में काश्य पदक, कलश चौधरी ने ४× १००मि मिक्स रिले स्वर्ण पदक, लीना कोहड़े ने मिक्स रिले में स्वर्ण पदक, बादल कटरे ने मिक्स रिले में स्वर्ण पदक, पोर्नीमा उइके व लीना कोहड़े ने मिडले रिले स्वर्ण पदक जीता, साथ ही सीनियर आयु सीमा में कोच जागृत सेलोकर ने ११०मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक, अभिषेक सखरवाड़े ने २००मीटर दौड में काश्य पदक, पुष्पक ऊके व जागृत सेलोकर ने ४×१००मीटर मिक्स रिले में रजत पदक इसी प्रकार पुष्पक ऊके, जागृत सेलोकर व अभिषेक सखारवाड़े मिडले रिले में रजत पदक जिला, अभिषेक सखरवाड़े ने ४×४००मीटर मिक्स रिले स्वर्ण पदक हासिल किया। मास्टर एथलेटिक्स अप्पर ३५+ आयु सीमा में अब्दुल फारुख ने ५००० मीटर दौड़ व ४×१००मीटर रिले में चौथा स्थान प्राप्त किया।
![]()
विदर्भ स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप नागपुर में गोंदिया जिला के स्वर्ण पदक विजयी खिलाड़ियों ने विदर्भ रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया, व कुल ११ स्वर्ण पदक,१५ रजत पदक व ४ काश्य पदक प्राप्त किया। उसी के साथ पुरुष अंडर १८ आयु सीमा,महिला अंदर १८ आयु सीमा व सीनियर पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी को अपने नाम किया।
विदर्भ स्तरीय पर गोंदिया जिला का शानदार प्रदर्शन को देखते हुए समापन समारोह में पूर्व ओलंपियन श्रीमती.शैली विल्सन द्वारा अश्वमेध स्पोर्ट्स अकादमी गोंदिया को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। अश्वमेध टीम का गोंदिया आगमन पर भव्य स्वागत अखिल भारतीय बापू युवा संघटन के केंद्रीय अध्यक्ष ऐड.योगेश अग्रवाल बापू , अश्वमेध स्पोर्ट्स असोसिएशन के महासचिव डॉ.बबन मेश्राम, अश्वमेध के सदस्य आकाश नागपुरे, सूरज,चेतन यादव, चाहत मेश्राम डोंगरे उपस्थिति में किया गया।





