24.3 C
Gondiā
Thursday, August 13, 2026
Home गुन्हेवार्ता कार हादसे में पूर्व जिप सदस्य समेत 8 लोग घायल

कार हादसे में पूर्व जिप सदस्य समेत 8 लोग घायल

0
32

गोंदिया : तिरोड़ा-गोंदिया मार्ग पर न्यायालय के सामने दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. कार में सवार 8 लोग घायल हो गए है. इसमें अर्जुनी के पूर्व जिप सदस्य कैलाश पटले व रिश्तेदार शामिल हैं.
अर्जुनी जिप क्षेत्र के पूर्व सदस्य कैलाश पटले रिश्तेदारों के साथ वाहन क्र. एमएच 26 – एके 2834 से निमगांव से इंदौरा गांव जा रहे थे. इसी बीच तिरोड़ा न्यायालय के सामने मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन क्र. एमएच 31 – सीएन 9248 ने उनकी कार में टक्कर मार दी. जिसमें कैलाश पटले सहित चंद्रकला पटले, प्रवीण पटले, वच्छला पटले और कविता पटले घायल हो गए. टक्कर मारने वाले वाहन में नागपुर निवासी हर्षल पुरुषोत्तम चिचखेड़े, आभास पुरुषोत्तम चिचखेड़े व ऋतिक, रवि, राहुल आदि भी घायल हो गए. घायलों को तिरोड़ा के उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए गोंदिया भेजा दिया गया. जांच हवालदार नितेश बावने, सिपाही भुमेश्वर मेश्राम, हिरापुरे कर रहे है.

blank