29.7 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे 4 दिन पूर्व महिला का गिरा सोने का मंगलसुत्र शंकर चौक मंडल...

4 दिन पूर्व महिला का गिरा सोने का मंगलसुत्र शंकर चौक मंडल ने महिला को ढूंढकर वापस लौटाया.

0
28

blank

गोंदिया। 0४ सितंबर-श्रीगणेश उत्सव के दौरान शंकर चौक, सिंधी कॉलोनी में विराजमान बाप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ। इसी दर्शन के दौरान शनिवार 30 अगस्त को शंकर चौक आयी विजयनगर, गोंदिया निवासी एक महिला का करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र गिर गया था।

मंगलसुत्र गिरने से अनभिज्ञ महिला वापस तो चले गई, पर मंडल के लोगों को ये मंगलसूत्र मिलने से मंडल ने इसे वापस उस महिला तक पहुँचाने हेतु तीन सदस्यों कि टीम जिसमे रिंकू असवानी, किशोर तलरेजा व नवीन माधवानी को जवाबदारी दी गयी।इन्होने अपनी सुजबूझ से सोशल मीडिया के वाट्सएप ग्रुपों में पुरी कोशिश लगा कर इसकी जानकारी शेयर की गई। जिसका परिणाम सकारात्मक रहा और 4 दिन बाद उस महिला तक ये खबर मिली, जिससे वे खुशी से शंकर चौक मंडल पहुँचकर बाप्पा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद ग्रहण कर श्री गणेश मंडल के सेवकों का हृदय से आभार माना।महिला गोंदिया के विजयनगर क्षेत्र की निवासी है और वो एक शासकीय कर्मचारी है। महिला को उसकी पहचान के दस्तावेज लेकर एवं मंगलसुत्र के पूर्व के फोटो की शिनाख्त के बाद उन्हें वापस लौटा दिया गया।

blank