34.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे मौसम विज्ञान विभाग के 151 वर्ष पूर्ण,बिरसी विमानतल में सेमिनार आयोजित

मौसम विज्ञान विभाग के 151 वर्ष पूर्ण,बिरसी विमानतल में सेमिनार आयोजित

0
110

blank

गोंदिया: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की स्थापना के 151 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को वैमानिकी मौसम स्टेशन, बिरसी विमानतल गोंदिया द्वारा एक विशेष सेमिनार एवं अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
blank blank भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 को हुई थी। तब से यह विभाग राष्ट्र को सटीक मौसम पूर्वानुमान, चेतावनियां तथा जलवायु संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जनसेवा में निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, गोंदिया के अधिकारी एवं कर्मचारी, NFTI एवं IGRUA फ्लाइंग अकादमी के कैडेट्स तथा इंडिगो एयरलाइन्स के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विमानन क्षेत्र से संबंधित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी सेवाओं में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
अवलोकन कार्यक्रम में मौसम कार्यालय द्वारा बिरसी विमानतल से प्रदान की जा रही मौसम संबंधी सेवाओं, विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस क्रम में वैमानिकी मौसम स्टेशन, बिरसी विमानतल गोंदिया के प्रभारी अधिकारी अनित कुमार राय (मौसम विज्ञानी ‘A’) ने आगंतुकों को मौसम विज्ञान में प्रयुक्त आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। वहीं विश्वरत्न करमरकर (वैज्ञानिक सहायक) एवं राहुल कुमार ने मौसम वेधशाला में स्थापित उपकरणों की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

blank