36.6 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home Top News तिरोड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूल का गेट गिरने से छात्रा की मौत

तिरोड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूल का गेट गिरने से छात्रा की मौत

0
433

blank

चित्रा कापसे/तिरोड़ा–नगर परिषद तिरोड़ा द्वारा संचालित पीएम श्री रानी अवंतीबाई प्राथमिक शाला, लोधीटोला में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कक्षा पांचवीं की छात्रा कु. निराली मनीष चाफले (उम्र 11 वर्ष) की स्कूल के गेट के नीचे दबने से मृत्यु हो गई। blank
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल का मुख्य गेट काफी समय से जर्जर अवस्था में था और उसकी मरम्मत का काम प्रस्तावित था। विद्यार्थियों को गेट से दूर रहने के निर्देश भी दिए गए थे। शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे, स्कूल छूटने पर बाहर निकलते वक्त दुर्भाग्यवश निराली ने गेट को खींचा, जिससे वह अचानक उसके ऊपर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद उसे तिरोड़ा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोंदिया रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
निराली एक मेधावी छात्रा थी। उसने राज्यस्तरीय प्रज्ञा शोध प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हाल ही में पुणे में उसका सम्मान भी किया गया था।
बताया जा रहा है कि निराली की माता, श्रीमती शुभांगी चौधरी चाफले, उसी स्कूल में मुख्याध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

blank