
गोंदिया- महामानव, भारतरत्न, परमपूज्य डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में गोंदिया शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, रैली के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन, रेल टोली कार्यालय के सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तैलचित्र को माल्यार्पण कर रैली का उत्साह के साथ से स्वागत किया गया इस अवसर पर शीतपेय वितरण की व्यवस्था की गई। रॅली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम सांसद प्रफुल पटेल एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री शहर अध्यक्ष नानू मुदलियार, माधुरी नासरे, विनीत सहारे, कल्लू यादव, राजू एन जैन, संजीव राय, वर्षा बैस, विशाखा टेंभुर्णे, शैलेश वासनिक, करण टेकाम, शंकर टेंभरे, पंकज मिश्रा, विनायक खैरे, नागों बंसोड़, विनायक शर्मा, श्रेयष खोब्रागडे, बिट्टू सोनपुरे, बंटी डोंगरे, हर्ष मेश्राम, पाशा शेख, इमराम शेख, लव माटे , वामन गेडाम सहित बहुसंख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे l





