29.8 C
Gondiā
Wednesday, July 29, 2026
Home हिंदी खबरे नागपुर के डॉ मोतीलाल चौधरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

नागपुर के डॉ मोतीलाल चौधरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

0
7

न्यू दिल्ली : न्यू दिल्ली के होटल लीला एमबीयंस मे ग्लोबल एक्सलेंस फोरम न्यू दिल्ली द्वारा आयोजित National Leadership Conclave 2026 कार्यक्रम मे नागपुर के डॉ मोतीलाल चौधरी को National Business एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया ।आयोजन मे भारत के लगभग सभी राज्यों से आमंत्रित व्यापारी, इंटरप्रनर, शिक्षा क्षेत्र, एविएशन, एआई, और अन्य विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज एवं विदेशों से अफ्रीका, UNESCO , जर्मनी, USA,UK, UAE और अन्य देशो से आए लगभग 500 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बिच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रघुवीर सिंह ज़ी के द्वारा नागपुर के प्रसिद्ध रियल एस्टेट व्यवसायी, माई ग्रुप के मुखिया,माई फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ मोतीलाल चौधरी ज़ी को नेशनल बिज़नेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया!
डॉ मोतीलाल चौधरी न केवल एक सफल व्यवसायी बल्कि उनके द्वारा हर वर्ष कई सामाजिक कार्यों द्वारा जनसेवा के कार्य किए जाते आ रहे हैं । उनके उम्र के १९ वे साल से वे लगातार अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर एक सामाजिक मिसाल पेश करते आ रहे हैं । हर साल उनकी सामाजिक संस्था माई फाउंडेशन दवारा निःशुल्क हेल्थ चेक अप शिविर, बी पी, शुगर जाँच, रक्तदान,दाँतो की जाँच,आँखो की जाँच निःशुल्क जरूरतमंदों को चश्मे वितरित करना, निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा ,हर साल वृक्षारोपण ,१५ अगस्त को अखंड भारत रैली, ज़रूरतमंदों की सहायता, सेवा , रोजगार ऐसे कई कार्य किये जाते रहे है ।blank
उनके इसी सेवाभावी कार्य के कारण उन्हें २०१८ में वैनगंगा क्षत्रिय पंवार समाज भोपाल द्वारा समाज के गौरव, २०१८ से २०२५ तक वे २०१८ से २०२५ तक राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे,उन्ही के अध्यक्षता में २०१६ को महान प्रतापी शूरवीर चक्रवर्ती सम्राट राजाभोज इनकी जयंती १०३९ वी जयंती मनाई गई जिसमें नागपुर के रेशिमबाग ग्राउंड में लगभग ५० हज़ार की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे । उन्हें अमेरिकन ईस्ट कोस्ट यूनिवर्सिटी द्वारा २०२३ में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया,२०२३ में ही नासिक में महाराष्ट्र उद्योग अवार्ड *, २०२४ में ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम द्वारा *इंडियन आइकॉन अवॉर्ड, २०२५ में रियल एस्टेट की राष्ट्रीय संस्था नरेडको द्वारा प्राइड ऑफ़ रियल एस्टेट अवार्ड, २०२५ में ही दिल्ली के एक बड़े कार्यक्रम में भारत सम्मान २०२५ और १९ जुलाई २०२६ को ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम द्वारा ही नेशनल बिज़नेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।
कार्यक्रम मे देश के बड़े बड़े राजनितिक और कला क्षेत्र के दिग्गज हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्शाई! पदमश्री सुप्रसिद्ध गायक श्री अनुप जलोटा ज़ी, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री मा श्री रामदास आठवले ज़ी, अरुणाचल प्रदेश के मंत्री मा लेओ लिबांग ज़ी, ओड़िसा के सांसद मा डॉ रवीन्द्र नारायण बेहरा ज़ी,सुप्रसिद्ध इंडियन आइडल फेम गायिका कु निष्ठा शर्मा ज़ी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गजल गायक श्री कुमार सत्यम जी , ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम के फाउंडर अध्यक्ष डॉ रवि उर्फ़ जितेंद्रकुमार जी, चेयरमैन श्री नईम तिरमीजी आदि गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
नेशनल लीडरशिप कॉनक्लेव में २०४७ का विकसित भारत विषय पर कई देश के दिग्गज वक्ताओं ने अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर डॉ मोतीलाल चौधरी के साथ माई ग्रुप से प्रकाश बघेले, निलेश बोपचे,शिवकुमार पारधी, जैलाल पटले, उमेश महंत, हीरालाल पराड़कर,श्रीकृष्ण तलेगांवकर,शेखर अलोने आदि उपस्थित थे ।अपनी इस सफलता का श्रेय डॉ मोतीलाल चौधरी जी ने अपने माता पिता का आशीर्वाद, गुरुजनों का मार्गदर्शन,अपने परिवार का साथ एवं सभी रिश्तेदार,ऑफिस स्टाफ और मित्रोंको दिया ।

blank