25.5 C
Gondiā
Wednesday, August 5, 2026
Home हिंदी खबरे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे डॉ. लतिका चावड़ा...

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे डॉ. लतिका चावड़ा पीएच.डी. की उपाधि से हुई सम्मानित

0
46

वर्धा|२२ अप्रैल, 2026- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के गौरवपूर्ण अवसर पर बहुभाषी विदुषी, अनुवादक एवं भाषा-उद्यमी डॉ. लतिका चावड़ा को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  के हस्ते प्रदान की गई। यह समारोह 16 अप्रैल, 2026 को सम्पन्न हुआ।

डॉ. चावड़ा को यह उपाधि अनुवाद अध्ययन के अंतर्गत ‘गौ-अर्थशास्त्र’ विषय से संबंधित गुजराती–हिंदी द्विभाषिक पारिभाषिक कॉर्पस के निर्माण पर किए गए उनके महत्वपूर्ण शोध-कार्य के लिए प्रदान की गई। उनका शोध भारतीय ज्ञान-परंपरा, भाषाई विविधता और अनुवाद की भूमिका को नए दृष्टिकोण से सामने लाता है।

एक समर्पित शोधकर्ता, कवयित्री एवं भाषा-उद्यमी के रूप में डॉ. चावड़ा भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक स्तर पर उनके प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय रही हैं। उनके बहुआयामी कार्यों में अनुवाद अध्ययन, साहित्यिक सृजन, अकादमिक प्रशिक्षण तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के बीच सांस्कृतिक संवाद को सुदृढ़ करने के प्रयास प्रमुख रूप से शामिल हैं।यह उपलब्धि उनके समृद्ध शैक्षणिक एवं पेशेवर जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ती है, जो उनकी सतत साधना, अनुशासन और ज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस विशेष अवसर पर डॉ. चावड़ा ने अपने आध्यात्मिक गुरु, शोध-निर्देशकों, मार्गदर्शकों एवं परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय भाषाई परंपरा से मिली प्रेरणा को प्रणाम किया। उन्होंने इस सफलता को भारतीय भाषाओं के उत्थान और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिष्ठित करने के अपने संकल्प को समर्पित किया।यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि वर्तमान समय में भारतीय भाषाओं और अनुवाद अध्ययन की बढ़ती प्रासंगिकता को भी रेखांकित करती है।